Athrav – Online News Portal
विशेष हरियाणा

विधानसभा चुनावः पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार, सुरक्षा के लिए केंद्र ने भेजी अर्ध सैनिक बलों की 120 कंपनियां 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस महानिदेशक  मनोज यादव ने कहा कि प्रदेश  में होने वाले विधानसभा आम चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा अर्द्धसैनिक बलों, राज्य सशस्त्र पुलिस, भारतीय रिजर्व बटालियन व बॉर्डर विंग होम गार्ड सहित सुरक्षा बलों की कुल 120 कंपनियां आवंटित की गई हैं। यादव ने कहा कि 120 में से 30 कंपनियां पहले ही हरियाणा में आ चुकी हैं जो 1 अक्टूबर से राज्य पुलिस बल के साथ मतदाताओं में विश्वास और सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए जिलों में फ्लैग मार्च कर रही हैं। अन्य 90 सुरक्षा कम्पनी 10 अक्टूबर तक तैनात हो जाएंगी। उन्होने कहा कि पुलिस की टीमें लगातार हर चीज की कड़ी निगरानी रख रही हैं तथा आगामी चुनाव के लिए हर स्तर पर तैयारी चल रही है।

सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी का ब्योरा देते हुए,अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक,कानून एवं व्यवस्था, नवदीप सिंह विर्क ने बताया कि हरियाणा में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए सीआरपीएफ की 5, बीएसएफ की 11 और सीआईएसएफ की 16 कंपनियों को भेजा गया है। इस के अतिरिक्त, केंद्र ने हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और चंडीगढ़ से 5-5, पंजाब से 15, राजस्थान और त्रिपुरा से 10-10, मिजोरम और मेघालय से 8-8, सिक्किम और उत्तराखंड से 3-3, मणिपुर से 6 और हरियाणा से आमर्ड पुलिस व आइआरबी की 10 कंपनियों को तैनात किया है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए होमगार्ड और विशेष पुलिस अधिकारियों सहित राज्य पुलिस बल की 55,000 से अधिक जवान तैनात रहेगे। 



विर्क ने कहा कि डीजीपी  मनोज यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों सहित सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने और चुनाव के सुचारू संचालन के लिए अतिरिक्त तैयारी करने के निर्देश दिये हैं। चुनाव को देखते हुए राज्य में सुरक्षा एजेंसियों ने भी चैकसी तेज कर दी है। किसी को भी मतदान प्रक्रिया को बाधित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। चुनावों से पहले भारी मात्रा में अवैध शराब, ड्रग्स और नकदी जब्त करने के अलावा,पुलिस द्वारा पहले ही कई वांछित और अन्य अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जो कोई भी कानून व्यवस्था को बिगाड़ने और मतदान प्रक्रिया को बाधित करने की कोशिश  करेगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए मतदान 21 अक्टूबर, 2019 को होगा।

Related posts

हरियाणा में लोकसभा चुनावों के लिए जननायक जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी का गठबंधन,जेजेपी हरियाणा में 7 और आप 3 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगीे।

Ajit Sinha

तिरंगा यात्रा में देशभक्ति गीतों की धुनों पर थिरके अनिल विज, तिरंगा फहराते हुए ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए

Ajit Sinha

16 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने वाले अधिकारियों से राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने की वार्तालाप।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!