Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा सरकार ने 9 सहायक खजाना अधिकारियों की पदौन्नति, उनको खजाना अधिकारी के तौर पर किया नियुक्त

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने 9 सहायक खजाना अधिकारियों की पदौन्नति करके उनको खजाना अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हांसी के सहायक खजाना अधिकारी सतीश कुमार सिवाच को पदौन्नत करके हिसार में खजाना अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया है। इनके अलावा, डबवाली के सहायक खजाना अधिकारी राकेश कुमार को फतेहाबाद में खजाना अधिकारी, ढ़ांड (कैथल) के सहायक खजाना अधिकारी प्रवीन कुमार को कैथल में, कालका (पंचकुला) की सहायक खजाना अधिकारी सविता को जगाधरी में,



फरूखनगर (गुरूग्राम) के सहायक खजाना अधिकारी संदीप चौधरी को गुरूग्राम में, बवानीखेड़ा (भिवानी) की सहायक खजाना अधिकारी मंजू को भिवानी में, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) के सहायक खजाना अधिकारी संजय सिंह को फरीदाबाद में, हरियाणा खजाना कार्यालय चंडीगढ़ की सहायक खजाना अधिकारी रम्मी एस. मलिक को खजाना एवं लेखा विभाग हरियाणा चंडीगढ़ मुख्यालय में खजाना अधिकारी के तौर पर नियुक्ति के आदेश दिए हैं। प्रवक्ता ने आगे बताया कि बहादुरगढ़ (झज्जर) की सहायक खजाना अधिकारी नैन्सी यादव को भी खजाना अधिकारी के तौर पर पदौन्नत किया गया है परंतु उनके नियुक्ति का स्थान उनकी मैटरनिटी लीव के पूरा होने पर दिया जाएगा।

Related posts

शिकायतों का गलत निस्तारण करने पर जिलास्तर और उपमंडलस्तर के 2 दर्जन अधिकारियों को खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज मंगलवार को एक आईएएस तथा एक एचसीएस अधिकारी के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: देश की सुरक्षा और युवाओं के भविष्य के साथ खेल रही कांग्रेस-अमित शाह

Ajit Sinha
error: Content is protected !!