Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा सरकार ने आज एक आईएएस और दो एचसीएस अधिकारियों के तबादले  एवं नियुक्ति आदेश जारी किए है। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: हरियाणा सरकार ने आज एक आईएएस और दो एचसीएस अधिकारियों के स्थानातंरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए है। राजकोषीय प्रबंधन के स्वर्ण जयंती हरियाणा संस्थान के प्रबंध निदेशक राजीव रंजन को मत्स्य विभाग का महानिदेशक नियुक्त किया है। गन्नौर के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) सुरेन्द्र पाल को सोनीपत जिला परिषद व डीआरडीए का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।



सोनीपत की सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक व सोनीपत डीआरडीए तथा सोनीपत जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अश्विनी कुमार को गन्नौर का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) व सोनीपत की सहकारी चीनी मिल का प्रबंध निदेशक लगाया गया है।

Related posts

भाजपा सरकार की हर नीति जनहितैषी, घर बैठे मिल रहा है लाभ: मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा एसटीएफ ने 331 किलोग्राम गांजा एक ट्रैक्टर -ट्रॉली से किया बरामद, तीन तस्करों को गिरफ्तार। 

Ajit Sinha

सीएम मनोहर लाल ने पलवल इंडोर स्टेडियम खोलने के लिए 20 कनाल 3.64 मरले भूमि की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!