Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय ने किया आर. वी. इंजीनियरिंग कॉलेज, बेंगलुरु के साथ समझौता

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद देश के प्रमुख संस्थानों के साथ अकादमिक टाई-अप को बढ़ावा दे रहा है। इसी कड़ी में विश्वविद्यालय ने आर. वी. इंजीनियरिंग कॉलेज, बेंगलुरु के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। अनुसंधान और शैक्षणिक गतिविधियों के एक विस्तृत कार्यक्रम के अंतर्गत दोनों संस्थान परस्पर अकादमिक, अनुसंधान, शिक्षण, प्रशिक्षण के साथ-साथ तकनीकी सुविधाओं को साझा करेंगे तथा सम्मेलन एवं कार्यशालाओं के आयोजन कोे लेकर सहयोग करेंगे।



जे.सी. बोस विश्वविद्यालय की ओर से डीन (अकादमिक) डॉ. विक्रम सिंह ने कुलपति प्रो. दिनेश कुमार की उपस्थिति में समझौते पर हस्ताक्षर किए। आर. वी. इंजीनियरिंग कॉलेज की ओर से प्रिंसिपल डॉ. के.एन. सुब्रमण्य ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। 50 वर्ष से अधिक पुराना आर. वी. इंजीनियरिंग कॉलेज देश में अग्रणी तकनीकी संस्थानों में से एक है और 12 अंडर ग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम, 21 मास्टर डिग्री प्रोग्राम और डॉक्टोरल स्टडीज प्रदान करता है। कॉलेज के दुनिया भर के कई संस्थानों के साथ-साथ उद्योग के साथ सहयोग के साथ ट्विनिंग कार्यक्रम और टाई अप हैं। कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने कहा कि यह सहयोग दोनों संस्थानों के शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और छात्रों को परस्पर जोड़ेगा और उन्हें आपसी विशेषज्ञता से लाभान्वित करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। कुलपति ने कॉलेज परिसर में विभिन्न सुविधाओं और प्रयोगशालाओं का जायजा भी लिया।

Related posts

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से पांच आईएएस और 9 एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं-लिस्ट पढ़े ।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: प्रमाण-पत्र, कम्पार्टमेंट व अनुत्तीर्ण कार्ड व माइग्रेशन प्रमाण-पत्र पहली सितम्बर से जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से ले सकेंगें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : 40 वर्षीय एक शख्स की गला घोंट कर हत्या, जुर्म छुपाने के उद्देश्य से बाईपास के पास फेंका, लाश की पहचान हुई नहीं,केस दर्ज।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!