Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

साइबर ठगी करने के 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार,9. 5 लाख नगद, एक लेपटॉप,9 फोन, 40 सिम कार्ड बरामद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली : साइबर ठगी के मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस ने आज एक अन्तर्राजीय गिरोह का पर्दाफाश किया हैं। इस गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किए हैं, पकड़े गए आरोपियों के पास से साढ़े नौ लाख रूपए नगद , एक लेपटॉप, 9 मोबाइल फोन , 40 सिम कार्ड व जेवरात बरामद किए हैं। इन पांच आरोपियों में से 2 आरोपी सिम बेचने वाला वेंडर हैं। यह खुलासा आज अतिरक्त डीसीपी, नार्थ डिस्टिक्ट हरेंद्र कुमार सिंह ने किए हैं।



डीसीपी हरेंद्र कुमार सिंह का कहना हैं कि सिविल लाइन थाने में धोखाधड़ी के दर्ज मुकदमे में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किए हैं जिनके नाम विकास झा निवासी टैगोर गार्डन, दिल्ली, उम्र 28 साल, अविनेश निवासी बिजनौर ,उत्तरप्रदेश ,उम्र 34 साल , अरुण कुमार निवासी जिला फिरोजाबाद , उत्तरप्रदेश , विशाल गुप्ता निवासी जिला फिरोजाबाद ,उम्र 22 साल व बंटू निवासी फिरोजाबाद , उत्तरप्रदेश ,उम्र 28 साल को गिरफ्तार किया हैं। उनका कहना हैं कि पकड़े गए सभी आरोपियों के पास से साढ़े नौ लाख नगद , एक लेपटॉप , 9 मोबाइल फोन, 40 सिम कार्ड व जेवरात बरामद किए गए हैं। पकड़े गए सभी आरोपियों पर साइबर ठगी के तक़रीबन 8 मुकदमें दर्ज हैं।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: सुशांत सिंह राजपूत केस: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने की सीबीआई जांच की सिफारिश

Ajit Sinha

कमोडोर रघु आर नायर, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी ने भारत-पाक संघर्ष विराम समझौते के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस

Ajit Sinha

एआई टूल से नकल का आरोप और स्कूल में ‘अपमान’ से आहत 10वीं की छात्रा ने मौत को चुना, पिता ने लगाया प्रताड़ना का आरोप।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!