Athrav – Online News Portal
अंतर्राष्टीय गुडगाँव विशेष

डॉ मार्कण्डेय आहूजा की “सेल्फ़ मैनेजमेंट एंड गीता” किताब लंदन में लॉन्च

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम :लंदन में गीता महोत्सव के दौरान यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ लंदन के लेगॉन हॉल में श्रीमद्भगवद् गीता पर लिखी गई किताब “सेल्फ़ मैनेजमेंट एंड गीता “ का विमोचन किया गया। इस किताब को गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ मार्कण्डेय आहूजा ने लिखा है । किताब में बताया गया है कि कैसे श्रीमद्भगवद् गीता के नियमों पर चल कर हम जीवन को आसान बना सकते हैं। किताब में महाभारत के क़िस्सों को भी शामिल किया गया है।



किताब विमोचन के दौरान गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज,उद्योगमंत्री विपुल गोयल,बाबा भूपेंद्र सिंह,राजेश खुल्लर, डॉ मार्कण्डेय आहूजा, डॉ अंजू आहूजा ,ऑक्स फ़ोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफ़ेसर ओशांका रिशी, महाराज परमात्मानंद जी, उमेश राणा, मंसूर अहमद राणा समेत भारतीय प्रतिनिधिमंडल, यूके के सांसद और लंदन से भारतीय विद्या भवन के सदस्य मौजूद रहें। बतादें कि लंदन में तीन दिवसीय गीता महोत्सव चल रहा है जहाँ धूमधाम से गीता जयंती मनाई जा रही है इसी दौरान गीता पर लिखी गई किताब का विमोचन किया गया । इस किताब के सह लेखक डॉ अंजू आहूजा जी और डॉ गीतिका मलिक चंद्रा भी हैं।

Related posts

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की।

Ajit Sinha

सवा 6 करोड़ रूपए की ठगी करने वाले मुख्य साइबर ठग मुंबई एयरपोर्ट से पकड़ा गया, देश छोड़ कर भागने के फ़िराक में था।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरूग्राम की “हरियाणा प्रगति रैली” में दी 2711 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगातें

Ajit Sinha
error: Content is protected !!