Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

विदेशी लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार करने के जुर्म में ऑटो चालक व उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:बीती रात एक विदेशी लड़की के साथ ऑटो चालक व उसके साथी के द्वारा सामूहिक बलात्कार करने के सनसनी खेज मामले में सेक्टर -5 थाना पुलिस ने आज दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ सेक्टर -5 थाने में भारतीय दंड सहिंता की धारा 376 डी के तहत मुकदमा किया गया हैं। पकड़े गए दोनों आरोपियों को कल शनिवार को अदालत के सम्मुख पेश किया जाएगा।

पुलिस की माने तो आज शुक्रवार को सैक्टर-5 थाने में एक विदेशी मूल की एक लड़की आकर एक लिखित शिकायत के माध्यम से बतलाया कि वह कल 18/19 जुलाई की रात को वह दिल्ली से सहारा माल में स्थित नाईट क्लब में आई थी। रात तक़रीबन 12 बजे जब वह नाईट कल्ब से वापिस आई तो उसने द्रोणाचार्य मैट्रो स्टेशन जाने के लिए एक आटो रिक्शा में बैठ गई। आटो रिक्शा चालक व उसके साथ उसका एक अन्य साथी उसे द्रोणाचार्य मैट्रो स्टेशन ले जाने की बजाए उसे शीतला कालोनी में ले गया और वहां पर उसके साथ दोनों ने उसकी मर्जी के बिना शारारिक संबंध बनाने की वारदात को अन्जाम दिया।



उनका कहना हैं कि पीङिता द्वारा दी गई शिकायत पर थाना सैक्टर-5,गुरुग्राम में आज भारतीय दंड सहिंता की धारा 376 डी. के तहत केस दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता से कार्रवाई करते हुए उन्होनें एक विशेष टीम गठित की और उनकी टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों की पहचान की जिसका नाम संतोष ऑटो चालक व उसका साथी सद्दाम हैं जिन्हें आज गिरफ्तार कर लिया गया ।

Related posts

रिश्वतखोरी पर SV&ACB का शिकंजा, एसडीएम कार्यालय रतिया में कार्यरत जूनियर प्रोग्रामर ₹2,500 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Ajit Sinha

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाले मामले में बड़ा खुलासा:फर्जी फर्म/ कंपनियां बनाकर पैसा किया जा रहा था ट्रांसफर।

Ajit Sinha

इंतजार ने सोनू बन युवती को दी नौकरी, फिर किया दुष्कर्म के बाद जबरन धर्मांतरण की कोशिश,पिता और दो बेटे अरेस्ट

Ajit Sinha
error: Content is protected !!