Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

भाजपा नेता जगदीश भाटिया ने नवनियुक्त चेयरमैन संदीप जोशी को दी बधाई ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदीश भाटिया ने हरियाणा के नवनियुक्त चेयरमैन संदीप जोशी को बधाई दी है। संदीप जोशी की नियुक्ति पर श्री भाटिया ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल का भी आभार जताया है। श्री भाटिया ने प्रेस को जारी बयान में कहा है कि संदीप जोशी भाजपा के एक जुझारू व कर्मशील पदाधिकारी हैं। भाजपा के प्रदेश महासचिव पद पर रहते हुए उन्होंने संगठन की दृष्टि से कई अहम कार्य किए हैं। उनके पिताजी श्री मनोहर जोशी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए संगठन को नई ऊंचाईयां प्रदान की है।



अपने पिताश्री के नक्शे कदम पर चलते हुए संदीप जोशी ने भी हमेशा से पार्टी से मिले सभी दायित्वों का मजबूती से निर्वाह किया है। संगठन के प्रति उनके कार्य करने के जुनून ने आज उन्हें हरियाणा सरकार में राज्य हाऊसिंग सोसायटी जैसे बेहतरीन विभाग के चेयरमैन पद की कुर्सी दी है। इसके लिए वह भाजपा संगठन के अध्यक्ष सुभाष बराला एवं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा संगठन है, जो असल मायने में कार्यकर्ताओं का सम्मान व कद्र जानता है। बाकि तो अन्य दलों में परिवारवाद की राजनीति होती है।

भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी मेहनत व ईमानदारी के बल पर बड़े से बड़ा पद भी हासिल कर सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमितशाह एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित ऐसे सैंकड़ों जीविंत उदाहरण हैं। जोकि निचले स्तर से लेकर देश के प्रथम पायदान तक पहुंचे हैं। श्री भाटिया ने कहा कि वह संदीप जोशी को बधाई देते हुए पूर्ण आशा व्यक्त करते हैं कि अपने नए दायित्व का पूरी ईमानदारी, निष्ठा व मेहनत से निर्वाह करेंगे।

Related posts

फरीदाबाद :नगर निगम ने कबाड़ियों के जमीनों पर अवैध रूप से बसे 35 झुग्गियों को दो बुल्डोजर की सहायता से किया ध्वस्त।

Ajit Sinha

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने किया नए भवन का उद्घाटन

Ajit Sinha

फरीदाबाद : मंझावली यमुना पुल के बन जाने से नोएडा व फरीदाबाद की दूरी कम होने के फलस्वरूप बेहतर कनैक्टीविटी होगी, कृष्णपाल गुर्जर।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!