Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

शादी का झांसा देकर लड़की से बलात्कार करने वाले शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार , जेल भेजा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम : शादी का झांसा देकर लड़की के साथ बलात्कार करने के मामले में सोमवार को डीएलएफ फेस -3 पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे अदालत ने उसे जेल भेज दिया। पुलिस की माने तो 30 जून को थाना डीएलएफ फेस -3 में दिल्ली की रहने वाली एक 25 वर्षीय युवती ने एक लिखित शिकायत के माध्यम से बतलाया कि वर्ष- 2017 में उसकी ही कंपनी में काम करने वाले एक लड़के से मुलाकात हो हुई थी।



वर्ष -2017 में कम्पनी द्वारा आयोजित एक पार्टी में उसने उसे ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ डालकर, उसे अपने कमरे पर गुरुग्राम ले गया और बेहोशी की हालत में उसके साथ शारारिक सम्बन्ध बनाए। जब उसने इस बारे में उससे नाराजगी जाहिर की तो उसने उससे कहा कि हम दोनों शादी कर लेंगे। उसके बाद वह शादी का झांसा देकर लगातार बलात्कार करता रहा। पीड़िता की शिकायत पर थाना डीएलएफ -फेस 3 में कानून की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए पीड़िता के साथ बलात्कार करने की वारदात को अंजाम देने वाले के आरोपी को 30 जून को ही U-Block DLF Ph-3, गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया । आरोपी का नाम संयम ग्रोवर निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी,रोहतक, हाल निवासी U-55, DLF Ph-3, गुरुग्राम, उम्र 29 वर्ष है। पूछताछ के दौरान आरोपी संयम ग्रोवर ने अपना गुनाह कबूल कर लिया हैं।

Related posts

एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 बदमाश अरेस्ट।

Ajit Sinha

पड़ोस में किसी को कोरोना संक्रमण हो जाता है और उसे होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी जाती है: डीसी

Ajit Sinha

अपराधियों में खौफ पैदा करने हेतु तीनों थाने की महिला एसएचओ ने अपने-अपने इलाके में की 3 किलोमीटर पैदल गश्त

Ajit Sinha
error: Content is protected !!