Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे कार्यकर्ताओं का स्वागत , बल्लभगढ़ में होगा शानदार आयोजन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:फरीदाबाद के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गूजर को भारी बहुमत से जिताने पर पार्टी कार्यकर्ताओं का स्वागत अब प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर स्वयं करेंगे। आने वाले रविवार यानी 9 जून को मुख्यमंत्री बल्लभगढ़ में पार्टी के कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत करेंगे। इसके लिए तैयारियाँ आरम्भ कर दी गई हैं। आज भाजपा की जिला स्तरीय बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की गयी।भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गूजर , भाजपा के जिला प्रभारी एवं हरियाणा खाड़ी बोर्ड की चेयरपर्सन गार्गी कक्कड़,चेयरमैन अजय गौड़,विधायक मूलचंद शर्मा , जिला महामंत्री एवं सीनियर डिप्टी मेयर देवेंद्र चौधरी,सोहनपाल छोक्कर सहित पार्टी के जिला पद अधिकारी , मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री व विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष मौजूद थे।


बैठक में कार्यक्रम की जानकारी देते हुए चेयरमैन अजय गौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं का फूलो से स्वागत करेंगे। इस स्वागत समारोह में श्री खट्टर पन्ना प्रमुखों , बूथ प्रमुखों व् शक्ति केंद्र प्रमुख स्तर तक के स्वागत करेंगे। उन्होंने बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र के जिस बूथ पर सबसे अधिक प्रतिशत वोट पार्टी को मिले हैं,उसके बूथ प्रमुख व् शक्ति केंद्र प्रमुख का विशेष सम्मान किया जायेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने व बूथ स्टार तक के कार्यकर्ताओं तक को निमंत्रण देने के लिए मंडल अध्यक्षों की ड्यूटी लगाई गई है। बैठक में केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गूजर ने कहा कि उनकी जीत में कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि वह सभी कार्यकर्ताओं का तेह दिल से शुक्रिया अदा करते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने क्षेत्र की समस्याओं की सूची जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा को दे दें ताकि जो काम रह गए हैं अथवा समस्याएं हैं,उनका समाधान किया जा सके।

Related posts

बीती रात हुई मूसलाधार बारिश के दौरान ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र में गिरी भारी भरकम पेड़ बिजली के हाईटेंशन तारों पर, जलभराव -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: आज जिले में कोरोना संक्रमित के 245 नए केस  आए हैं.

Ajit Sinha

फरीदाबाद:मतदाता सूची में नाम छूटने वाले नागरिक 30 अगस्त तक दर्ज करवाएं दावे व आपत्तियां : जिला निर्वाचन अधिकारी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!