Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर एमआरडीसी के छात्रों ने किया जागरूक

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद: मानव रचना डेंटल कालेज के छात्रों ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर एनआईटी स्थित ईएसआईसी अस्पताल से लेकर मानव रचना हेड ऑफिस तक जागरुकता रैली निकाली। इस दौरान छात्रों ने नारेबाजी कर लोगों को तंबाकू, पान, बीड़ी, सिग्रेट के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया। इस रैली में करीब 300 लोगों ने हिस्सा लिया जिनमें ईएसआई अस्पताल और मानव रचना डेंटल कालेज के छात्र, डॉक्टर और अन्य फैकल्टी मेंबर्स शामिल थे। रैली का आयोजन रोटरी क्लब फरीदाबाद ईस्ट के सहयोग से किया गया था। छात्रों ने नुक्क्ड़ नाटक कर भी लोगों को जागरूक किया।



कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अरुणदीप सिंह ने बताया कि हर साल इसी तरह रैली का आयोजन किया जाता है ताकि लोगों तक संदेश पहुंचाया जा सके कि तंबाकू का सेवन करना सेहत के लिए कितना हानिकारक है। डिपार्टमेंट की हे़ड मीना जैन ने बताया कालेज में ‘ब्रश टोबैको आउट’ थीम पर पेंटिंग कॉम्पिटीशन और स्मोकलेस प्लैटर कॉम्पिटीशन का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में एमआरआईआईआरएस के वीसी डॉ. संजय श्रीवास्तव, मानव रचना के ट्रस्टी डॉ. एमएम कथूरिया, एमआरडीसी के वाइस प्रिंसिपल डॉ. आशिम अग्रवाल, ईएसआईसी मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डॉ. असीम दास, रोटरी क्लब फरीदाबाद ईस्ट के विक्रम वशिष्ठ, डॉ. अंकुर शर्मा, डॉ. आकांक्षा मोंगा, डॉ. मनीष भार्गव. डॉ. हिंदपाल भाटिया, डॉ. अमित मोहन समेत कई फैकल्टी मेंबर्स मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद: यातायात पुलिस की चालान की राशि अब पेटीएम से भर सकेंग- डीसीपी नितीश अग्रवाल।

Ajit Sinha

एनएसयूआई फरीदाबाद ने उपायुक्त को सौंपा सडक़ दुर्घटना बीमा के लिए मांग पत्र

Ajit Sinha

फरीदाबाद: प्रेम साड़ी की दूकान में शार्ट सर्किट के कारण लगी भयंकर आग

Ajit Sinha
error: Content is protected !!