Athrav – Online News Portal
Uncategorized दिल्ली

गुरुद्वारा चुनाव : नॉमिनेशन प्रोसेस खत्म

संवाददाता, नई दिल्ली : दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के चुनावों के लिए नॉमिनेशन प्रोसेस पूरी हो गई है। अखिरी दिन करीब 60 से ज्यादा उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। 46 सीटों पर होने वाले चुनावों के लिए आज (9 फरवरी) नामांकन फॉर्म्स की जांच होगी। इसके बाद 11 फरवरी तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकते हैं। शिरोमणि अकाली दल बादल के इलेक्शन सिंबल को लेकर चल रही कवायद के चलते एक भी उम्मीदवार मंगलवार तक नॉमिनेशन पेपर्स फाइल नहीं कर पाया था। ऐसे में बुधवार को बादल दल के सभी के सभी 46 उम्मीदवारों ने नॉमिनेशन लेटर सब्मिट किए। इनमें ग्रेटर कैलाश से बादल दल के प्रेजिडेंट मनजीत सिंह जीके, पंजाबी बाग से राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजिंदर सिंह सिरसा, शिव नगर से सीनियर मेंबर ओंकार सिंह थापर, टैगोर गार्डन से कमिटी प्रवक्ता परमिंदरपाल सिंह शामिल हैं। इनके अलावा सरना दल के बचे हुए उम्मीदवार और पहली बार कमिटी चुनाव लड़ रही पंथक सेवा दल के उम्मीदवारों ने भी नॉमिनेशन फाइल किए।

Related posts

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के पांच खूंखार बदमाशों को किया अरेस्ट, लाखों का इनाम घोषित हैं।

Ajit Sinha

अपराध शाखा द्वारा गैंगस्टर अनिल गंजा उर्फ़ पहलवान उर्फ़ लीला गैंग का शातिर शार्प शूटर गिरफ्तार

Ajit Sinha

राहुल बोले- लोकसभा चुनाव में 400 पार का नारा देने वाली भाजपा को 150 सीटें भी नहीं मिलेंगी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x