Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

विश्वास, बदलाव और सम्मान की लड़ाई लड़ने के लिए दुष्यंत ने संघर्ष भरी राह चुनी: डॉ. चौटाला

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

कुरुक्षेत्र/कैथल/चंडीगढ़:जननायक जनता पार्टी के संरक्षक और पूर्व सांसद डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनता की आंखो में धुल झोंकने का काम किया है। बीजेपी पांच साल में जनहित के कल्याण और देश के विकास के नाम पर जनता को भ्रमित करती रही। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने अपने राज में ऐसा कोई कार्य नहीं किया जो महिलाओं, किसानों, जवानों के हित में हो। आज डॉ. चौटाला कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से जजपा-आप गठबंधन प्रत्याशी जय भगवान शर्मा उर्फ डीडी शर्मा के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान कुरुक्षेत्र, कैथल जिले में कई हलकों का दौरा किया और लाडवा हलके में आयोजित जन आर्शीवाद रैली को भी संबोधित किया।

रैली में उमड़ी भारी भीड़ को देखकर उत्साहित डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि विश्वास, बदलाव और सम्मान की लड़ाई लड़ने के लिए दुष्यंत ने संर्घष की राह चुनी है। अब इस संघर्ष भरे राह में आप सब उनके साथी बनकर कदम से कदम बढ़ाकर दुष्यंत के साथ चलों ताकि प्रदेश में बदलाव आ सके। उन्होंने कहा कि जेजेपी-आप गठबंधन को छत्तीस बिरादरी के लोगों का भारी जनसर्मथन मिल रहा है जिससे विरोधियों की रातों की नींद उड़ी है। अजय सिंह चौटाला ने मंच से जेजेपी-आप गठबंधन प्रत्याशी जय भगवान शर्मा उर्फ डीडी शर्मा को अपना पुराना मित्र बताया और कहा कि आपके अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए पार्टी ने डीडी की ड्यूटी लगाकर अपना कार्य पूरा कर दिया अब देश की सबसे बड़ी पंचायत में इन्हें भेजकर आप अपना दायित्व पूरा करें। इस अवसर पर जेजेपी-आप गठबंधन प्रत्याशी जय भगवान शर्मा उर्फ डीडी शर्मा ने कहा कि स्व. चौ. देवीलाल के पदचिन्हों पर चल रहे उनके पोते डा. अजय सिंह चौटाला और पड़पोते सांसद दुष्यंत चौटाला की बढ़ती लोकप्रियता कांग्रेस-भाजपा के लिए बदहजमी बनी हुई हैं।



डीडी ने कहा कि आप सबके विश्वास और आर्शीवाद से कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अधिकार के लिए सड़क से लेकर सदन तक लडूंगा। डीडी ने रैली में उमडी भीड़ और लगातार युवा कार्यकर्ताओं के मिल रहे भारी समर्थन को देखते हुए उन्होंने खुद की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि जेजेपी और आप गठबंधन राजनीति में नैतिकता, क्रांति और जनभावना के सम्मान और संर्घष का प्रतीक है। जननायक जनता पार्टी के संरक्षक डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि आप-जजपा गठबंधन से परेशान विरोधी दुष्यंत और केजरीवाल का तोड़ ढूंढ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ बिना किसी दबाव के शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित किये है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल पर हमला लोकतंत्र पर कुठाराघात है। डॉ. चौटाला ने दिल्ली के सीएम पर हमले की निंदा की और कहा कि केजरीवाल को निशाना बनाया जा रहा है जिसे देश और प्रदेश की जनता हरगिज बर्दाश्त नहीं करेगी।

Related posts

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से दो आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण, सौरभ सिंह को एडीजीपी सीआईडी नियुक्ति किया गया।

Ajit Sinha

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पर्याप्त मात्रा में मास्क उपलब्ध करवाने हेतु विशेषज्ञों की तकनीकी कमेटियां गठित: मुख्य सचिव

Ajit Sinha

चंडीगढ़/गुरुग्राम: भ्रष्ट अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha
error: Content is protected !!