Athrav – Online News Portal
Uncategorized दिल्ली

कनॉट प्लेस के सर्किल को वाहन मुक्त बनाने की योजना से व्यापारी नाराज

फरहीन खान, फरीदाबाद :  कनॉट प्लेस के बीच और भीतरी सर्किल को वाहन मुक्त बनाने की योजना के विरोध में व्यापारियों ने बंद का आह्वान किया है। व्यापारियों ने मंगलवार को दुकानें बंद कर कनॉट प्लेस बचाने का नारा देते हुए प्रदर्शन किया।केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू की अध्यक्षता में पिछले महीने हुई एक बैठक में कनॉट प्लेस के बीच के और भीतर सर्किल को वाहन मुक्त बनाने का निर्णय किया गया था। व्यापारी भीतरी सर्किल को वाहन मुक्त बनाने की योजना का विरोध कर रहे हैं। बैठक में शहरी विकास मंत्रालय, एनडीएमसी और दिल्ली पुलिस के अधिकारी शामिल हुए थे।योजना के मुताबिक, सीपी के बीच और भीतर की घुमावदार सड़कों को पायलट आधार पर फरवरी से तीन महीने के लिए वाहन मुक्त बनाया जाना था। हालांकि, यह योजना अभी तक सिरे नहीं चढ़ सकी है। नगर निगम इसे क्रियान्वित करने के उपाय तलाश रहा है और विभिन्न भागीदारों के साथ बातचीत चल रही है।इस बीच व्यापारियों ने कनॉट प्लेस बचाने का नारा देते हुए विरोध किया है। नई दिल्ली व्यापारी संघ ने बंद का एलान किया है। व्यापारी इस बाजार में यातायात और पार्किंग की योजना में बदलाव के खिलाफ अपना पुरजोर विरोध कर रहे हैं।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नव निर्माणाधीन संसद भवन के शीर्ष पर स्थापित राष्ट्रीय चिन्ह का किया अनावरण।

Ajit Sinha

मोदी ने 2014 में कहा था कि एमएसपी किसानों का हक है, मगर आज मोदी किसानों से वादाखिलाफी कर रहे- खेड़ा

Ajit Sinha

हरियाणा के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, राज्य के विकास और भविष्य की शिक्षा पहलों पर हुई चर्चा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x