Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :ग्रीन फील्ड कालोनी में यूआईसी के चेयरमेन भारत भूषण व पार्षद हेमा बैंसला ने सड़क नंबर 39 व 40 का शिलान्यास किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : अर्बन इम्प्रूवमेंट  कंपनी ने आज भागीदारी योजना के तहत ग्रीन फील्ड कालोनी में सड़क नंबर -39 व 40 का विधिवत रूप से चेयरमेन भारत भूषण व पार्षद हेमा बैंसला ने नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया। यह दोनों सड़कें तक़रीबन 14 लाख रुपए की लागत से बनाई जा रही हैं। इन दोनों सड़कें बनने से स्थनीय लोग बेहद खुश हैं ।

लोगों की माने तो यह सड़कें लम्बें वक़्त से टूटी फूटी हुई थी जिसके कारण इन सड़कों से लोगों को गुजरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उनका कहना हैं कि यह सड़कें कब बनेगी यह तो उन्हें बिल्कुल मालूम नहीं था ऐसे में अर्बन इम्प्रूवमेंट कंपनी के चेयरमेन भारत भूषण के द्वारा चलाई गई भागीदारी योजना उनके लिए वरदान साबित हुआ और उन लोगों ने इस योजना का लाभ उठाने के उद्देश्य से उनसे संपर्क किया और उनके साथ सहमति बन गई। इसके बाद आसपास के निवासियों  से 30 प्रतिशत पैसा आपस में एकत्रित की और उन पैसों को अर्बन इम्प्रूवमेंट कंपनी में जमा करा  दिया हैं। इसके बाद सड़क बनने का वह सपना पूरा हो गया। आज सड़क नंबर -39 व 40 का चेयरमेन भारत भूषण व पार्षद हेमा बैंसला ने विधिवत रूप से नारियल फोड़ कर शिलान्यास कर दिया जोकि जल्द ही बन कर तैयार हो जाएगी।



Related posts

फरीदाबाद:आए दिन आँधी अंधड़ एवं खराब मौसम के दौरान सतर्कता और सुरक्षा के साथ काम करें कर्मचारी: लेखराज चौधरी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बुजुर्ग दंपति की घर में पिस्तौल की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाला प्लम्बर निकला-अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल को बड़ी सफलता, आप प्रत्याशी प्रवेश मेहता ने दिया समर्थन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x