Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : 10 दिनों से लापता फिजियोथरेपिस्ट लवन सिंह को ऊंचा गांव क्राइम ब्रांच ने मध्यप्रदेश के देवास जिले से किया बरामद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : ऊंचा गांव क्राइम ब्रांच ने आज लापता फिजियोथरेपिस्ट को मध्यप्रदेश के देवास जिले से बरामद कर परिजनों को सौप दिया। यह फिजियोथरेपिस्ट  23 दिसंबर से लापता था। सदर बल्लभगढ़ थाने में फिजियोथरेपिस्ट के गुम होने का केस दर्ज किया गया था। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने इस केस की आगे की कार्रवाई की जिम्मेदारी  ऊंचा गांव क्राइम ब्रांच को सौपी थी।

इंचार्ज छत्रपाल का कहना हैं कि स्वर्ण सिंह ने बीते 25 दिसंबर को सदर बल्लभगढ़ थाने में एक मुकदमा दर्ज करवाया था कि उसका भाई लवन सिंह जोकि फिजियोथरेपिस्ट हैं वह 23 दिसंबर से लापता हैं। इसके बाद फिजियोथरेपिस्ट एसोसिएशन के लोग पुलिस कमिश्नर संजय कुमार से मिले थे के बाद इस  केस की आगे की कार्रवाई की जिम्मेदारी ऊंचा गांव क्राइम ब्रांच को सौपी गई थी। उनका कहना हैं कि लापता फिजियोथरेपिस्ट लवन कुमार ने इस बीच में अपनी पत्नी से फोन पर बात की और उन्हें कहा कि वह जल्द ही मरने वाला हैं। इसके बाद साइबर सेल की सहायता से उन्हें पता चला की। यह कॉल उड़ीसा के पूरी जिले से फोन आया था। इसके बाद वह अपने टीम के साथ उड़ीसा, पूरी पहुंच गए वहां पुलिस को पहुंचने पहले लवन सिंह कहीं और चला गया। उनका कहना हैं कि इसके बाद फिर से तकनिकी सहायता ली तो उन्हें पता चला की वह मध्यप्रदेश के भोपाल में हैं।  इसके बाद फिर उन्हें मालूम हुआ की भोपाल से वह देवास पहुंच गया और देवास से फिजियोथरेपिस्ट लवन सिंह को सही सलामत बरामद कर लिया और आज उसे उसके परिजनों  को सौप दिया गया हैं।



Related posts

फरीदाबाद पुलिस ने आज ड्रोन कैमरे से जिले के कई थाना क्षेत्रों में निगरानी की और लॉकडाउन के उल्लंघन करने वाले की पहचान की, वीडियो।

Ajit Sinha

अपराधी निकला चलती ट्रेन ताज एक्सप्रेस पर पाइप फेंकने वाला- डीएसपी राजेश चेची

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दिल्ली के विज्ञान भवन की तर्ज पर बनेगा ग्रेटर फरीदाबाद का कन्वेंशन सेंटर – राजेश नागर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x