Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ; ग्रीन फील्ड कालोनी आरडब्लूए का मेहनत लाया रंग, बिजली के नए ट्रांसफार्मर लगाए जाने का कार्य शुरू, 3 लग चुके हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : गर्मियों के मौषम में ग्रीन फील्ड कालोनी के निवासियों को बिजली संकटों का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्यूंकि आरडब्लूए के प्रधान द्वारा पूर्व में किए गए मेहनत अब रंग लाने लगा हैं। पहले चरण में आज 200 केवी के तीन नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। ग्रीन फील्ड कालोनी में कुल नौ बिजली के नए ट्रांसफार्मर लगाएं जाने हैं जिसका कार्य अभी तेजी से किए जा रहे हैं। ख़ुशी के इस अवसर पर आरडब्लूए के सदस्यों ने लड्डू खिला कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। दिखाई दे रहा नए  ट्रांसफार्मर की ये तस्बीर ए -2230 के पास की हैं।

प्रधान वीरेंद्र भड़ाना का कहना हैं कि पिछले गर्मियों के मौषम में बिजली संकट को लेकर ग्रीन फील्ड कालोनियों को एनआईटी थाने के हवालात में एक रात गुजरना पड़ा था। जिससे से काफी  दुखी थे। उनका कहना हैं कि इससे पहले ही ग्रीन फील्ड कालोनी में बिजली की हालत को सुधारने की दिशा में डीएचबीवीएन के वरिष्ठ अधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से शुरू कर कर दिया था  पर ग्रीन फील्ड कालोनियों के मुश्किलों को देखते हुए फिर से उन्होनें इस दिशा में एक लंबा संघर्ष किया जिसका रंग रविवार व सोमवार को देखने को मिला।

PropellerAdsउनका  कहना हैं कि ग्रीन फील्ड कालोनी में कुल 9  बिजली के नए ट्रांसफार्मर लगाएं जाने हैं जिन में से 3 बिजली के नए ट्रांसफार्मर लगाए जा चुके हैं, बाकि के 6 बिजली के नए ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य अभी जारी हैं। जिन स्थानों पर नए बिजली के ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं,उस जगह को पहले ही चिन्हित किए जा चुके हैं। वह स्थान  प्लाट नंबर -बी 534 , बी -727 , बी -954 , बी  -1194 , बी -1366 , ए 1504 , ए -1700 ,ए -90 व ए 223 हैं। उनका कहना हैं कि 66 केवी के सब स्टेशन के कार्य जल्द ही किए  जाएंगे।

Related posts

फरीदाबाद: सीएम फ़्लाइंग स्कवाड टीम ने आज एक मसाले कंपनी छापेमारी कर 2000 किलोग्राम मसाले के पैकेटों को बरामद किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बिल्डरों द्वारा 210 करोड़ रुपए नहीं दिए जाने पर आज निगम प्रशासन ने निर्माणधीन सोसाईटी के 5 इमारतों को किए सील।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: छांयसा थाने की टीम ने यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर के चलते, लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x