Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : पूर्व विधायक आनन्द कौशिक ने मनाई महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनन्द कौशिक ने आज अपने सैक्टर-9 स्थित कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्होंने उनके चित्रों पर फूलमालाएं चढ़ाकर नमन किया। इस अवसर पर कांग्रेेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी अमर रहे, लालबहादुर शास्त्री अमर रहे लगाये। इस अवसर पर पूर्व विधायक आनन्द कौशिक ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी ने देश की आजादी मे सबसे ज्यादा योगदान दिया, उनके योगदान को भुलाया नही जा सकता है। उन्होंने सत्य, अंहिसा के बल पर उन्होंने अंग्रेजी सरकार को उखाड फैंका।
श्री कौशिक ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपने संघर्षंमय जीवन की शुरूआत दक्षिणी अफ्रीका से की ओर वंहा के लोगो को न्याय और उनके अधिकार दिलाये। वहां से लौटकर उन्होंने अपने देश की आजादी की लड़ाई का नेतृत्व किया। महात्मा गांधी ने सत्य और अंहिसा को अपना प्रमुख हथियार बनाया। उन्होंने इसी के बल पर अंग्रेजों को झुकने के लिए मजबूर कर दिया था। महात्मा गांधी के आंदोलन से प्रेरित होकर लाखों लोग उनके अनुयायी बन गये थे। श्री कौशिक ने कहा कि आजादी के बाद देश के बंटवारे से गांधी जी को बहुत सदमा पंहुचा, इसी दौरान एक असामाजिक तत्व ने उनको गोली मार दी। गांधी जी ने देश को एकता के सूत्र मे बांधने का काम किया, उन्होंने देश को स्वच्छता का नारा दिया।
इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और झज्जर कांग्रेस प्रभारी बलजीत कौशिक ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री सादगी, सत्य, अंहिसा की जीती जागती मिशाल थे। उनके सादा जीवन उच्च विचार वाली अभिव्यक्ति के सब कायल थे। देश की तरक्की के लिए अपना स्र्वस्व न्यौछावर करने वाले शास्त्री जी का ये देश सदैव ऋणी रहेगा। देश के जवानो और किसानों के लिए जय जवान जय किसान का नारा दिया। आज देश को इस प्रकार के निस्वार्थ, सादगी वाले नेता की आवश्यकता है। श्री कौशिक ने कहा कि आज भाजपा के नेता किसानो और जवानों की अनदेखी कर रहे हैं। देश की सीमा पर आये दिन जवान को शहादत देनी पड रही है और देश के अंदर किसानों को आत्महत्या करनी पड रही हैं लेकिन भाजपा की बहरी सरकार के के कानों पर जूँ तक नही रेंग रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के दिखायें मार्ग पर चलती है।

Related posts

पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के बड़े भाई विनोद गोयल के निधन पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व अनिल जैन ने शोक व्यक्त किया।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बीजेपी की प्रवीण जोशी की रिकॉर्ड वोट से जीत निश्चित,सबसे आगे, प्रवीण जोशी बीजेपी कार्यालय पर 12 बजे पत्रकारों से रूबरू होंगी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डॉ. आईके भट्ट बने मानव रचना यूनिवर्सिटी के नए वीसी ,आईआईटी कानपुर से किया था एमटेक और पीएचडी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x