Athrav – Online News Portal
Uncategorized फरीदाबाद

फरीदाबाद : टोनी नामक गुंडों ने अपने गुंडों साथियों के साथ दो थाना क्षेत्रों में एक 60 वर्षीय महिला, एक शख्स की पीट पीट कर हाथ पैर तोड़े।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : बीती रात दो अलग -अलग थाना क्षेत्रों दो लोगों को पीट -पीट कर अधमरा कर दिया गया जिसमें एक बुजुर्ग महिला भी शामिल हैं। बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर हैं, दोनों घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं। पुलिस की माने तो दोनों घायलों को सेक्टर -16 स्थित एक निजी हॉस्पिटल में ले जाया गया हैं,जहां से दोनों घायलों को दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल में रैफर कर दिया गया हैं,पर परिवार के लोग दोनों को सफ़दरजंग अस्पताल न ले जाकर, वह लोग दोनों को दिल्ली के दरिया गंज के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां पर अभी दोनों घायलों का इलाज चल रहा हैं। पुलिस की माने तो डंडो से पीटा गया हैं और डंडे में लगे हुए कील से जख्मी हुए हैं। गोली लगने की बात से पुलिस ने इंकार किया हैं। इस मार पिटाई के दोनों ही मामले में हमलाबर एक ही हैं, इन दोनों केस में खेड़ी पुल व ओल्ड फरीदाबाद थाने की पुलिस अलग -अलग कार्रवाई कर रहीं हैं।
ओल्ड थाने के एसएचओ दीपक कुमार का कहना हैं कि रात तक़रीबन 10 बजे सेक्टर -17 -18 चौक के समीप उनके थाने के एरिए में राहुल उर्फ़ बंगाली की टोनी नामक लड़के ने अपने 3 -4 साथियों के साथ मिलकर डंडों से पीट -पीट कर अधमरा कर दिया जिसमें उसकी एक टांग टूट गई, के बाद उसे घायल अवस्था में सेक्टर -16 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं,जहां उसका ईलाज कराया गया । उनका कहना हैं कि घायल राहुल ढोल बजाने का कार्य करता हैं। हमलाबर के साथ उसका लेनदेन को लेकर झगड़ा चल रहा था। इस झगड़े की शिकायत घायल राहुल ने सेक्टर -17 थाने में की हुई थी।इसके अलावा खेड़ी पुल थाने के अतिरिक्त एसएचओ कर्मबीर ने बताया कि नहरपार में पीर बाबा के पास 60 वर्षीय बसंती की वहीँ हमलाबर टोनी व उसके साथियों ने डंडों से पीट -पीट कर बुरी से अधमरा कर दिया जिसमें उसकी हाथ -पैर दोनों ही तोड़ दिए।
उनका कहना हैं कि गंभीर अवस्था में उसे भी सेक्टर -16 स्थित उसी अस्पताल में भर्ती में ले जाया गया,जहां पर पहले से ही घायल राहुल का ईलाज चल रहा था। वहां से दोनों को डॉक्टरों ने दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया पर परिजन ने दोनों घायलों को सफ़दरजंग अस्पताल न ले जाकर दिल्ली के दरियागंज के निजी अस्पताल में ले गए जहां घायल राहुल व बसंती का इलाज चल रहा हैं। उनका कहना हैं कि वह अभी घायल बसंती के ब्यान लेने के लिए जा रहे है और वह इस वक़्त रास्ते में हैं। सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि 60 बर्षीय बसंती की हालत जाएदा ख़राब हैं, गोली लगने की बात से उन्होनें इंकार किया हैं, डंडे में लगे कील से जख्मी हुए हैं ऐसा मेडिकल रिपोर्ट से पता चला हैं।

Related posts

फरीदाबाद: नीमका जेल में लगाई गई लोक अदालत,21 में से 02 केसों का मौके पर ही किया निपटारा: सीजेएम

Ajit Sinha

फरीदाबाद: शहीद मनोज भाटी के नाम पर होगा शाहजहांपुर गांव के राजकीय स्कूल का नाम : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पुलिस कर्मी दीपक को हरियाणा रोडवेज बस की अगले सीट की टिकट मांगना पड़ा महंगा, कमरे में बंद करके पिटाई कर दी ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x