Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम : क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -10 ने तोतला गैंग के दो सदस्यों को दिल्ली से किया अरेस्ट , लुटेरों के पास से दो पिस्तौल, 4 रौंद, दो चैन बरामद की हैं


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम :क्राइम ब्रांच, सेक्टर -10 ने आज तोतला गैंग के दो सदस्यों को दिल्ली के पालम इलाके से गिरफ्तार किए हैं, इनमे से एक आरोपी इस गिरोह का सरगना हैं, पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने दो पिस्तौल , 4 जिंदा कारतूस, मोटर साइकिलें व महिलाओं से लूटी हुई दो सोने की चैन के साथ आदि सामानों को बरामद किए हैं,पकडे गए दोनों आरोपी इससे पहले दिल्ली के तिहाड़ व गुरुग्राम के जेलों में बंद रह चुके हैं।

एसीपी क्राइम रणवीर यादव ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -10 की टीम ने आज तोतला गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किए हैं जिनके नाम विकास उर्फ़ तोतला निवासी आर -2 – 116, दीप एन्क्लेव ,विकास नगर ,रनोला दिल्ली व अब्दुल शमशाद उर्फ़ काला जॉन निवासी मकान न. 862 / ए , गली नंबर -15 ,साध नगर ,पालम कालोनी दिल्ली हैं। उनका कहना हैं कि दोनों आरोपियों के खिलाफ सेक्टर -29 थाने में मुकदमा नंबर – 324 दिनांक 21 अगस्त 2018 ,भारतीय दंड सहिंता की धारा 379 ए , 34 व 25 -54 -59 आर्म एक्ट के तहत दर्ज मुकदमें में गिरफ्तार किए गए हैं।
उनका कहना हैं कि पुलिस ने जब आरोपी विकास व अब्दुल शमशाद से गहनता से पूछताछ की गई तो दोनों ने बताया कि वह दोनों लाल व काले रंग की मोटर साइकिलों पर दिल्ली से गुरुग्राम में आते थे और पिस्टल की नोंक पर महिलाओं के गले से सोने के चैन को झपट लेते थे। जाएदा बोलने वाली महिलाओं पर पिस्तौल तान कर जान से मारने की धमकी दे देते थे। उन लोगों ने यह भी बताया कि लूटपाट व छीना झपटी की वारदातें शौक व नशे की जरुरत को पूरा करने के लिए करते थे। उनका कहना हैं कि दोनों झपटमार व लूटेरे दिल्ली के कई इलाकों में लूटपाट व छीना झपटी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं और कई मामलों में दिल्ली व गुरुग्राम के जेलों में बंद रह चुके हैं। उनका कहना हैं कि आरोपी विकास व अब्दुल शमशाद के पास से दो पिस्टल , 4 जिंदा कारतूस, वारदात में शामिल मोटर साइकिलें व लूटी हुई दो सोने की चैन आदि बरामद किए हैं।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: मैसर्स इंपीरिया स्ट्रक्चर लिमिटेड को कारण बता ओ नोटिस जारी, उसे 7 दिनों में नोटिस का जवाब देना हैं।

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: मतगणना प्रक्रिया संपन्न होने तक आज जिला में बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें

Ajit Sinha

बिजली चोरी करने वालों पकड़वाने के लिए टोल फ्री नंबर – 1800-180-1011 और लँड लाइन नम्बर 01662-221527 पर सूचना दें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x