Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : भाजपा नेता राजेश नागर का भतीजा कुणाल नागर, अब वे इंडिगो एयरलाइंस में ए.320 एयरबस उड़ाएंगे,18 लाख के पैकेज पर किया ज्वाईन।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: सही मार्ग दर्शन और सहयोग मिले तो अपनी मेहनत के बूते ग्रामीण अंचल में पले.बढ़े युवा भी सफलता की ऊंची उड़ान भर सकते हैं, गांव तिगांव निवासी कुणाल नागर ने इसे बखूबी साबित किया है। महज 20 साल की उम्र में कुणाल ने डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) से कमर्शियल पायलट का लाइसेंस प्राप्त कर लिया है। इंडिगो एयरलाइंस में उन्होंने 18 लाख के पैकेज पर जॉइन किया है। अब वे इंडिगो एयरलाइंस में ए.320 एयरबस उड़ाएंगे।
कुणाल के पिता अमन नागर किसान व प्रॉपर्टी कारोबारी हैं। वे भाजपा नेता राजेश नागर के भतीजे हैं। कुणाल ने बताया कि बचपन से ही उन्हें घूमने फिरने का शौक था। नॉन मेडिकल से 12वीं कक्षा पास करने के बाद वे ऐसा करियर चुनना चाहते थे, जिसमें शौक तो पूरा हो साथ ही परिवार का नाम भी ऊंचा कर सकें। इसी दौरान उन्हें कमर्शल पायलट के बारे में कहीं से जानकारी मिली। करीब छह महीने उन्होंने इस फील्ड के बारे में जानकारी जुटाने में बिताए। इसके बाद परिवार को राजी किया। इस फील्ड के बारे में जानकारी ना होने के कारण परिवार वाले उन्हें अनुमति नहीं दे रहे थे, काफी समझाने के बाद उन्होंने सहमति दी। कुणाल ने मध्यप्रदेश स्थित साई अकेडमी से तीन साल पायलट का कोर्स किया। कुणाल बताते हैं कि कोर्स करने के बाद डीजीसीए से लाइसेंस प्राप्त करना खास मुश्किल होता है। कई परीक्षाओं से गुजरना पड़ता है। यह लाइसेंस प्राप्त करने में कई बार पांच साल तक भी लग जाते हैं, मगर कुणाल ने अपनी मेहनत व लगन के बूते महज एक साल में ही यह लाइसेंस प्राप्त कर लिया।

Related posts

फरीदाबाद कांग्रेसी विधायक ललित नागर ने केंद्रीय वित्तमंत्री पीयूष गोयल द्वारा पेश किए गए बजट को पूरी तरह से चुनावी बजट करार दिया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : मिशन जागृति द्वारा गोद लिए गए इस स्कूल का मैं जीर्णोद्वार बहुत जल्द कराऊंगा, |मुलचंद चंद शर्मा

Ajit Sinha

फरीदाबाद : केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के चहेते क्राइम ब्रांच प्रभारी सतेंद्र रावल सहित 3 निरीक्षकों व 4 उप -निरीक्षकों को बदला,लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x