Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -65 ने आज मनोज मंगरिया,भाई ललित, दो अन्य साथियों को, 4 राइफल, दो पिस्टल ,25 गोलियां सहित गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच, सेक्टर -65 ने आज मनोज मंगरिया और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया हैं, पकडे गए सभी लोगों के पास से काफी संख्या में हथियार बरामद की गई हैं। बताते हैं कि मनोज मंगरिया पिछले दिनों जेल से पैरोल पर छूट कर आया था और अब किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में था।
डीसीपी क्राइम लोकेंद्र सिंह की माने तो क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -65 के प्रभारी वरुण दहिया के नेतृत्व में उनकी टीम ने आज मनोज मांगरिया गैंग के सरगना मनोज मंगरिया, उसका छोटा भाई ललित को मांगर से गिरफ्तार किया गया हैं। उनका कहना हैं कि मनोज मंगरिया व उसके भाई ललित के पास उनकी टीम ने 4 राइफल बरामद की हैं।उनका कहना हैं कि इसके बाद इन्हीं गिरोह के दो सदस्यों प्रवीण व एक अन्य साथी को बड़खल इलाके से गिरफ्तार किए गए हैं। इन दोनों के बदमाशों के पास एक देशी कट्टा व एक पिस्टल 312 व 25 से अधिक कारतूस बरामद किए गए। खबर हैं कि यह सभी बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे जब तक यह लोग अपने मंसूबों में कामयाब हो पाते की सेक्टर -65, क्राइम ब्रांच के प्रभारी वरुण दहिया के नेतृत्व में उनकी टीम ने मनोज मंगरिया, उसका छोटा भाई ललित,साथी प्रवीण व एक अन्य को धर दबोचा।

Related posts

फरीदाबाद: पति की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने आरोपित पत्नी और उसके प्रेमी को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद:लीज की दुकानों को फ्रीहोल्ड करने पर व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया ने भाजपा सरकार का आभार जताया

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: “अब किसी को डांटना नहीं पड़ेगा आई लव यू’ और फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x