Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद /पलवल : हरियाणा पुलिस के एक जवान ने जमीनी विवाद के चलते अपने चाची ,चचेरे भाई को मारी गोली ,एक की मौत, एक गंभीर,गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद/पलवल : हरियाणा पुलिस के एक जवान ने आज प्रात करीब साढ़े नौ बजे अपने गांव में जमीनी विवाद के चलते अपनी चाची व चचेरे भाई को लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार दी, जिससे चचेरे भाई की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हत्या आरोपी हरियाणा पुलिस के जवान फरीदाबाद के सेक्टर -19 पुलिस चौकी में तैनात था और वह पांच दिनों की छुट्टी पर गया हुआ था व आज उसे डियूटी पर वापिस आना था। हथीन थाना पुलिस की माने तो इस संबंध में हत्या आरोपी पुलिस के जवान, उसकी पत्नीं व दो बच्चों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर, सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।
ओल्ड फरीदाबाद थाने के एसएचओ दीपक कुमार का कहना हैं कि सेक्टर -19 पुलिस चौकी में तैनात सिपाही भगवत दयाल बीते 19 जून को पांच दिनों की छुट्टी पर गया हुआ था और आज उसको डियूटी पर वापिस आना था, इससे पहले की सिपाही भगवत दयाल अपने डियूटी पर आ पाता की, उसकी पड़ोस में रहने अपने चचेरे भाई हरकेश व चाची के साथ जमीनी विवाद में यानी की रास्ते को लेकर झगड़ा हो गया। खबर हैं कि झगड़ा इतना जाएदा बढ़ गया की, सिपाही भगवत दयाल ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने चचेरे भाई हरकेश व चाची वीरवती को गोली मार दी। गोली लगने से हरकेश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि वीरवती को गंभीर अवस्था में एक हॉस्पिटल में ईलाज हेतु भर्ती कराया गया हैं। इस मामले में हथीन थाना पुलिस ने मृतक हरकेश के भाई जसवंत की शिकायत पर, हत्या आरोपी सिपाही भगवत दयाल , उसकी पत्नीं व दो मासूम बच्चों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर, सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। पुलिस की माने तो बच्चों की उम्र तक़रीबन 11 -12 साल बताया गया हैं।

Related posts

32000 नशीली प्रतिबंधित गोलियां बरामद, पंजाब में की जानी थी सप्लाई

Ajit Sinha

फरीदाबाद : जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनीशपाल को कांग्रेस में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,जिला ट्रैनिग कोर्डिनेटर बनाया गया।

Ajit Sinha

पलवल ब्रेकिंग: स्कूल बसों को विद्यालय परिसर में ही किया जाए पार्क : एसडीएम वैशाली सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x