Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच, सेक्टर-30 ने आज रेलवे अधिकारी बन कर स्कार्पियों गाड़ियों को लूटने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को किया गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर -30 ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया हैं,जो रेलवे के अधिकारी बता कर स्कर्पियों गाडी को बुक कराते थे। रास्ते में चालक को नशीला पदार्थ पिला कर बेहोश कर, उसे सुनसान जगहों पर फेंक दिया करते थे और गाडी लेकर फरार हो जाते थे। ऐसे ही तीन बदमाशों को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया हैं। पकडे गए तीनों बदमाशों के द्वारा देश के अलग -अलग जिलों से ऐसे 30 वारदातों को करना कबूल किया हैं।

प्रभारी संदीप मोर का कहना हैं कि उनकी टीम ने आज राज कुमार उर्फ़ राजू निवासी वाह अड्डा, इटावा, रिंकी निवासी जिला औरेया, सुधीर उर्फ़ कन्ना निवासी नगला सीसिया पुलिस पोस्ट, हवाई पट्टी,इटावा ,उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया हैं। उनका कहना हैं कि यह लोग फर्जी तरीके से एक सीम कार्ड को ख़रीदा और बीते 4 जून को शर्मा टैक्सी ,सेक्टर -55 को फोन किया और कहा कि वह रेलवे का बड़ा अधिकारी बोल रहा हूँ।एक स्कार्पियों गाडी किराए पर अभी चाहिए,उन्हें इसी वक़्त पलवल रेलवे स्टेशन पर छापा मारने के लिए जाना हैं,आप बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन के पास आ जाओं,जब चालक स्कार्पियों गाडी लेकर पहुंचा और उसमें तीन लोग सवार हो गए और चालक को थोड़ी बहुत पैसे भी दे दिए जिससे चालक को उनके इरादे पर कोई शक न हो।
उनका कहना हैं कि पलवल पहुंचने से पहले साजिश के तहत चालक को धोखे से नशीला पदार्थ पिला कर बेहोश कर दिया और उत्तरप्रदेश, मथुरा के सादाबाद इलाके में एक सुनसान जगह पर बेहोशी की हालत में फेंक दिया और तीनों बदमाश स्कार्पियों गाडी लेकर फरार हो गए।

इस सबंध में एक मुकदमा सेक्टर -55 थाना में दर्ज की गई थी और इस केस की आगे की जिम्मेदारी पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ढिल्लो ने क्राइम ब्रांच, सेक्टर -30 को सौपी थी।उनका कहना हैं कि उन्होने इस केस की जांच के लिए एक टीम गठित की। जब उनकी टीम ने इस केस की जांच शुरू की तो उसकी सुई राज कुमार उर्फ़ राजू ,रिंकू व सुधीर उर्फ़ अन्ना पर जा कर अटक गई और टीम ने इन लोगों को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की, तो इन बदमाशों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उनका कहना हैं कि आरोपी राजकुमार , रिंकू व सुधीर ने अपना गुनाह करते हुए कहा कि वे लोग देश के अलग -अलग प्रदेशों के अलग -अलग जिलों से 30 से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुके हैं और आरोपी सुधीर उर्फ़ कन्ना पर अकेला हत्या , हत्या के कोशिश व अन्य 13 संगीन मुकदमें दर्ज हैं। आज तीनों बदमाशों को पुलिस ने आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया हैं ताकि लूटी हुई स्कार्पियों गाडी को बरामद किया जा सकें।

Related posts

फरीदाबाद : डीटीपी इन्फ़ोर्मेंट ने आज गांव सिकरी में 7 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से 3 कालोनियों को विकसित किए जा रहे थे, को तोड़ डाला।

Ajit Sinha

नकली पुलिस अधिकारी बन स्पा संचालकों से अवैध वसूली करने वाला आरोपित गेस्ट टीचर पकड़ा गया।

Ajit Sinha

एनआईटी आर्थिक अपराध शाखा ने एलआईसी के बेहतरीन प्लान के नाम करोड़ों की ठगी के जुर्म में एक शख्स को गिरफ्तार। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x