Athrav – Online News Portal
दिल्ली राष्ट्रीय

उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता और गायक जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता और मशहूर गायक जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल सोमवार को भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। नौटियाल देहरादून जिला पंचायत के अध्यक्ष रह चुके हैं और उन्होंने 2022 में भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। कांग्रेस के दिल्ली स्थित कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पार्टी की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य गुरदीप सप्पल की मौजूदगी में नौटियाल ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस नेताओं ने नौटियाल का स्वागत करते हुए कहा कि उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और क्षेत्र में प्रभाव से उत्तराखंड में पार्टी को मजबूती एवं नई ऊर्जा मिलेगी।इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड, प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार समेत विभिन्न मुद्दों पर प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया।  

पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच का झुनझुना थमाया जा रहा है, लेकिन एजेंसी ने अब तक इस केस के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच नहीं की है। उन्होंने बताया कि मामले में वीआईपी के तौर पर भाजपा नेता दुष्यंत गौतम का नाम सामने आया था। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि गौतम से पूछताछ करने के बजाय उन्हें सिक्किम का राज्यपाल बनाया जा रहा है, ताकि उनपर कोई कानूनी कार्रवाई न हो सके। उन्होंने कहा कि अंकिता के माता-पिता न्याय की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज सुनने के बजाय उन्हें दिल्ली में हिरासत का सामना करना पड़ा।

सैलजा ने प्रदेश सरकार की मंत्री रेखा आर्या पर उनके पति द्वारा भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए जाने पर कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। उन्होंने सवाल किया कि रेखा आर्या को पद से क्यों नहीं हटाया गया और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उन्हें क्यों बचा रहे हैं? उन्होंने यह भी पूछा कि क्या इस भ्रष्टाचार में मुख्यमंत्री की भी कोई हिस्सेदारी है?गणेश गोदियाल और यशपाल आर्य ने भी सवाल किया कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी की पहचान और उसकी भूमिका उजागर करने के लिए जांच क्यों नहीं की गई। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि अंकिता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस पिछले कई वर्षों से सड़क से सदन तक आवाज उठा रही है।गोदियाल और आर्य ने कहा कि उत्तराखंड में जंगलराज व्याप्त है तथा अपराधियों और सरकार के बीच गठजोड़ बन चुका है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामले में उत्तराखंड पहले पायदान पर है और भ्रष्टाचार ने सभी हदें पार कर दी हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मंत्री रेखा आर्या के पति ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी के पास 210 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति और एक कंपनी में 80 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उन्होंने पूछा कि ईडी, आयकर विभाग और सीबीआई इस मामले में क्या कर रही हैं? वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा 27-28 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विधानसभा सत्र से पहले अंकिता भंडारी हत्याकांड, प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार, महिला अपराधों और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेशभर में यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव भी किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों को न्याय दिलाने और उनके हक की लड़ाई में पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।

Related posts

LIVE: 134 में 131 MLA के समर्थन का दावा,पन्नीरसेल्वम पर भारी पड़ रही है शशिकला!

Ajit Sinha

एच3 2 इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर केजरीवाल सरकार अलर्ट,इन्फ्लूएंजा से बचाव को लेकर जारी की एडवाइजरी -सौरभ

Ajit Sinha

दिल्ली: प्रीत विहार इलाके में मासूम बच्चे की डेड बॉडी मिलने से नाराज परिजनों का हंगामा, पथराव, लाठीचार्ज-देखे वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x