Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:रेडक्रास की वाइस चेयरपर्सन रहीं सुषमा गुप्ता ने महिलाओं के डांडिया-गरबा को सराहा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रसेन समाज सेक्टर-8, फरीदाबाद की ओर से रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सेक्टर-8 कम्युनिटी सेंटर, फरीदाबाद से शुरू हुई शोभायात्रा सेक्टर-7, 8, 9 और 10 के तक़रीबन पांच किलोमीटर लंबे विभिन्न क्षेत्रों से गुजरी। लोगों ने घरों और बाजारों से बाहर निकलकर पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया । शोभायात्रा में सबसे आगे सफेद घोड़ों पर सवार 18 राज कुमार आकर्षण का केंद्र रहे । हाथों में तलवार लिए ये राजकुमार महाराजा अग्रसेन के 18 पुत्रों और अग्रवाल समाज के 18 गोत्रों के प्रतीक थे । राजकुमारों की भूमिका समाज के परिवारों से जुड़े बच्चों और युवाओं ने निभाई । महाराजा अग्रसेन स्वरूप में लीलाधर अग्रवाल ने सजीव भूमिका निभाई । दो बैंड और पांच अलग-अलग झांकियों ने यात्रा की भव्यता को और बढ़ा दिया।

शोभायात्रा कम्युनिटी सेंटर से सेक्टर-8 मार्केट, सूरदास पार्क और हनुमान मंदिर के सामने से होते हुए जनकल्याण मंदिर के बराबर से सेक्टर-7 मार्केट पहुंची । सूरदास पार्क के सामने युवा भाजपा नेता करण गोयल ने 18 राजकुमारों को तलवार भेंट कर तिलक लगाया और उनका सम्मान किया। इसके बाद शोभा यात्रा सेक्टर-7-10 मार्केट पहुंची। यहां शक्ति मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान हरीश गौरा और संरक्षक अवतार मित्तल ने भी यात्रा का अभिनंदन किया । मिलन स्वीट्स के सामने भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा तथा पूर्व मंत्री एवं विधायक मूलचंद शर्मा के पुत्र नवीन वशिष्ठ ने महाराजा अग्रसेन के स्वरूप को माल्यार्पण किया । भाजपा नेता वजीर डागर, अजीत नंबरदार, रोमा नंबरदार, पार्षद नीलम बरेजा के पुत्र गोल्डी बरेजा तथा सेक्टर-8 आरडब्ल्यूए के प्रधान जगमोहन गुप्ता ने भी अपनी टीम के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया ।

पूरी शोभायात्रा में 100 से अधिक महिलाओं ने पारंपरिक गरबा परिधानों में अलग-अलग समूहों में डांडिया खेलकर माहौल को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्ष एवं हरियाणा रेडक्रॉस सोसायटी की पूर्व वाइस चेयरपर्सन सुषमा गुप्ता, विशिष्ट अतिथि नेहा गर्ग और वंदना बंसल विंटेज कार में सवार रहीं।सभी अतिथियों का स्वागत अग्रसेन समाज सेक्टर-8 के प्रधान सुनीता गर्ग ने अपनी टीम के साथ किया। समाज की ज्योति गुप्ता,शालिनी गर्ग, पूनम गोयल और पूनम गर्ग सहित माहेश्वरी महिला मंडल फरीदाबाद की अध्यक्ष ममता माहेश्वरी ने बल्लभगढ़ अग्रवाल समाज की महिला पदाधिकारी प्रेरणा मंगला, हेमा जैन व उनकी टीम का स्वागत किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य संयोजक संतोष गर्ग, एनके गर्ग एडवोकेट,संजय गुप्ता,महासचिव महेश चंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, मुख्य सलाहकार लीलाधर अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, पवन कुमार, संयुक्त सचिव नरेश गर्ग,सह संयोजक सतीश कुमार गुप्ता,हेमंत अग्रवाल, मंगला , महावीर गोयल, विवेक बंसल कागजी, सुंदर गोयल, अशोक मंगला, वीपी जिंदल, मनोज कुमार एडवोकेट, मुकेश गर्ग, जगमोहन गुप्ता और मुकेश चंद गर्ग सहित टीम के सदस्यों ने योगदान दिया। इस मौके पर मुख्य रूप से समाजसेवी एवं उद्यमी दिनेश अग्रवाल और विवेक अग्रवाल, डॉक्टर बनवारी लाल गुप्ता, राकेश गर्ग, राजेश अग्रवाल, भगवानदास गोयल, लोकेश अग्रवाल, जितेंद्र सिंगला एडवोकेट, सेक्टर-55 से अंशुल मंगला, जेपी अग्रवाल और विष्णु गुप्ता मौजूद रहे। समाजसेवी राकेश बंसल के साथ विभिन्न अग्रवाल सभाओं से दिनेश गोयल, कपिल गर्ग, राहुल गोयल और राजकुमार अग्रवाल ने भी शोभायात्रा की भव्यता बढ़ाई । शोभायात्रा का समापन सेक्टर-8 स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में हुआ। यहां अतिथियों का सम्मान किया गया और यात्रा की शुरुआत में पहुंचे पहले 100 सदस्यों को दिए गए लक्की कूपन का ड्रॉ निकाला गया। राकेश बंसल, हरीश मित्तल, मनमोहन गुप्ता और पंकज गर्ग ने पांच विजेताओं को ट्रॉली बैग प्रदान किए। अंत में नीलकंठ महादेव मंदिर समिति के प्रधान सीए सतीश मित्तल ने अग्रसेन समाज की पूरी समिति का आभार जताया।

Related posts

फरीदाबाद में कोरोना संक्रमित महिला खुद पहुंची रिपोर्ट लेने, मचा हड़कंप

Ajit Sinha

विश्व के लगभग 212 देशों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया: कृष्ण पाल गुर्जर

Ajit Sinha

हरियाणाः गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर प्रदेश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम-डीजीपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x