Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

2029 के आम चुनाव में एनडीए प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगा और कांग्रेस की लगातार चौथी बार हार होगी।

अजीत सिन्हा / नई दिल्ली 
केंद्रीय गृह एवंसहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता  अमित शाह ने आज नई दिल्लीमें मीडिया को संबोधित किया और गुजरात के तीन स्थानीय निकाय चुनावों एवं देश में हुएउपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार विजय को रेखांकित करते हुए राहुल गांधीएवं इंडी गठबंधन पर करारा हमला बोला। शाह ने कहाकि आज गुजरात में दो म्युनिसिपैलिटी और एक म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में कुल 104 सीटोंमें से 90 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड विजय प्राप्त की है। गांधीनगर म्युनिसिपलकॉर्पोरेशन, जो कि मेरे संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है, उसमें भारतीय जनता पार्टीने 44 में से 38 सीटों पर विजय प्राप्त की। आम आदमी पार्टी ने 32 की 32 सीटें लड़ींऔर सभी 32 सीटों पर उसकी जमानत जब्त हो गई। गुजरात में भाजपा को यह जो प्रचंड विजयमिली है, वह गुजरात के मतदाताओं के मूड को रेखांकित करती है और यह भी स्पष्ट करती हैकि गुजरात का मतदाता आज भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के साथ चट्टान की तरहखड़ा है।

गांधीनगर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में भारतीय जनता पार्टी ने पिछले चुनाव की तुलना में 10% वोट की बढ़ोतरी की है। मैं यह बात राहुल गांधी तक पहुँचाना चाहता हूँ कि 41 साल के बाद आज भी एक भी चुनाव कांग्रेस गुजरात में नहीं जीत पाई है। अंतिमचुनाव वे 41 साल पहले 1985 में जीते थे, उसके बाद से लगातार गुजरात में उनकी हार हो रही है। मैं राहुल से यह भी पूछना चाहता हूँ कि क्या यह SIR का परिणाम है? भारतीय जनता पार्टी और मोदी की लोक प्रियता को आप SIR का परिणाम कहकर झुठलाते हैं, आपकोआत्मनिरीक्षण करना चाहिए। एक बहुत बड़े सूबे में, जहाँ हमेशा आपका शासन रहता था, वहाँ41 साल से आप एक भी चुनाव नहीं जीत पाए हैं। यह इनके लिए आत्मनिरीक्षण का बहुत बड़ाविषय है। शाह ने कहाकि अभी-अभी देश भर में तीन राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में उपचुनावहुए। मैं आज देश की जनता को यह भी बताना चाहता हूँ कि पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरीके चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट प्राप्त नहीं हुई है। नौगांव में भारतीय जनता पार्टीका प्रत्याशी 1,42,000 वोटों से जीता। ये सीट कांग्रेस पार्टी के पास थी, वह भारतीयजनता पार्टी ने उनसे छीन ली है। नंदीग्राम में भाजपा का प्रत्याशी 76% वोटों के साथ1,22,000 वोटों की भारी लीड से जीता है। पश्चिम बंगाल के रेजिगंज में भाजपा 75,000से अधिक वोटों से जीती है; हमने तृणमूल से यह सीट छीनी है। पुडुचेरी में एनडीए के सहयोगीAINRC के प्रत्याशी 8,482 वोटों से जीते हैं, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 22% वोट मिलेहैं। राजस्थान में भी स्थानीय निकाय के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजयहुई है। 90% नगर निगमों पर भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा किया है, नगर परिषदों में66% और नगर पालिकाओं में 65% पर भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है। यह चुनाव राहुल गांधीके लिए एक सबक है। राजस्थान में आम आदमी पार्टी ने 85% से अधिक वार्डों में अपनी जमानतजब्त करवाई है। केंद्रीय गृह एवंसहकारिता मंत्री ने कहा, मैं राहुल गांधी  को यह भी बताना चाहता हूँ कि त्रिपुरामें विलेज कमेटी (ग्राम समिति) के जो चुनाव हुए, उसमें एनडीए ने कुल 4,600 सीटों मेंसे लगभग 4,000 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज की है, जिसमें 77.5% वोट शेयर रहा। वहीं4,600 सीटों में से कांग्रेस पार्टी को सिर्फ 14 सीटें मिली हैं। जो लोग ईवीएम पर सवालउठाते हैं और बैलेट पेपर का हवाला देते हैं, उन्हें मैं बताना चाहता हूँ कि ये चुनावबैलेट पेपर से हुए थे। इससे यह तर्क भी सिरे से खारिज हो जाता है कि बैलेट मशीन हीभाजपा को चुनाव जिताती है। त्रिपुरा में 33 साल से कांग्रेस पार्टी का मुख्यमंत्रीनहीं बन पाया है और बंगाल में 54 साल से कांग्रेस को कोई जीत हासिल नहीं हुई है। बंगाल,त्रिपुरा और गुजरात में कांग्रेस पार्टी पिछले तीन, चार और पाँच दशकों से लगातार हाररही है। मैं राहुल गांधी से सीधा पूछना चाहता हूँ – क्या यह SIR का परिणामहै? SIR तो 2024 के बाद शुरू हुआ। आप जब से कांग्रेस के मुख्य नेता, फिर अध्यक्ष औरअब नेता प्रतिपक्ष बने हैं, कांग्रेस पार्टी लगातार चुनाव हार रही है। आपको आत्मचिंतनकरने की ज़रूरत है। फैब्रिकेटेड मीडिया इवेंट्स और झूठ का सहारा लेकर आप देश की जनताका विश्वास हासिल नहीं कर सकते। 14 पार्टियों का कैडर इकट्ठा करके डेढ़ किलोमीटर केदायरे में 8,000 की भीड़ जुटा लेने से आप देश की आवाज़ नहीं बन सकते। कांग्रेस पर कराराहमला करते हुए शाह ने कहा कि मेरा कांग्रेस पार्टी से निवेदन है कि देश की आवाज़खेत-खलिहानों में, गाँवों में, दूर-सुदूर पहाड़ियों, जंगलों और नदियों के किनारे बसतीहै, वहाँ आपकी कोई पहुँच नहीं है। बिहार, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु जैसे कई राज्यों मेंदशकों से जनता ने कांग्रेस को नकारा और हराया है। आज भी कांग्रेस पार्टी जिस प्रकारकी नकारात्मक राजनीति कर रही है, वह उसे कोई लाभ नहीं पहुँचाएगी। उन्हें जनता के बीचजाना चाहिए और जनता से संपर्क साधना चाहिए। SIR के बहाने घुसपैठियों को बचाने की राहुलगांधी  की जो कार्ययोजना है, उसे देश की जनता भली-भांति समझ चुकी है और अब वह इनकेझांसे में आने वाली नहीं है। राहुल और उनके साथियों को मैं यह भी बताना चाहताहूँ कि 2029 में प्रचंड हार के लिए फिर से मन बना लीजिए। 2029 के आम चुनाव में एनडीएप्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगा और कांग्रेस की लगातार चौथी बार हार होगी। इसदेश की जनता प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी , भाजपा और एनडीए के साथ है, इस सत्यको आप झुठला नहीं सकते। शाह ने कहाकि आज मैं एक बार फिर त्रिपुरा, राजस्थान, गुजरात, बंगाल और असम की जनता का भारतीयजनता पार्टी की ओर से हृदय से धन्यवाद करता हूँ कि सारे दुष्प्रचार की आँधी के बीचउन्होंने नरेन्द्र मोदी पर, एनडीए पर और भाजपा के कमल निशान पर अपने विश्वासकी मुहर लगाई है और सभी राष्ट्रवादी ताकतों का हौसला बढ़ाया है। मैं भारतीय जनता पार्टीकी ओर से उनका मनपूर्वक धन्यवाद करता हूँ।

Related posts

दक्षिण कश्मीर मुठभेड़ में चार आतंकवादियों के मारे गए , निषेधाज्ञा लागू

Ajit Sinha

ब्राज़ील के (प्रतिनिधि/अधिकारी) ने ब्राज़ीलियाई नौसेना के कमांडर एडमिरल मार्कोस सैम्पायो ओल्सेन से मुलाकात की।

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री ने ग्लासगो राष्‍ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने पर राजा मुथुपंडी को बधाई दी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x