Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

राहुल गांधी बोले: मोदी, शाह, भागवत और ज्ञानेश कुमार ने आपराधिक षड्यंत्र करके वोट चोरी की, इनपर कार्रवाई होगी, यह हमारी गारंटी है

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:वोट चोरी के खिलाफ गुरुवार को लगातार तीसरे दिन कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के सांसदों ने दिल्ली में जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत इंडिया गठबंधन के सांसदों ने राजघाट पहुंचकर धरना दिया। वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन कर मोदी सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना की। इस दौरान कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और केरलम के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन भी मौजूद थे।

गुरुवार को कांग्रेस द्वारा देशभर में प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर पर व्यापक प्रदर्शन भी किए गए, जिनमें लाखों लोगों ने हिस्सा लेकर सरकार के प्रति विरोध जताया। ये प्रदर्शन वोट चोरी, चुनावी प्रक्रिया में हेरफेर और बुधवार को राहुल गांधी व विपक्षी सांसदों के साथ की गई पुलिस कार्रवाई के विरोध में आयोजित किए गए थे।इससे पहले सांसद दोपहर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा कनॉट प्लेस में दिए गए भोज में शामिल हुए थे। इसके बाद सभी सांसद बसों में सवार होकर राजघाट के लिए निकले। उनके साथ हजारों की संख्या में पार्टी समर्थक और जनता पैदल चल रही थी। बस में सवार मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के हाथ में ‘भारत देश के तीन गद्दार नरेंद्र मोदी,ज्ञानेश कुमार औरअमित शाह’ लिखा पोस्टर था। पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि इंडिया गठबंधन के विरोध प्रदर्शन का यह तीसरा दिन है। सांसदों ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया और लोगों के मुद्दे उठाए। सभी सांसदों ने गांधी जी की समाधि स्थल पर जाकर प्रार्थना की कि मोदी सरकार को सद्बुद्धि आए, ताकि ये लोग वोट चोरी बंद करें। वोट चोरी करने वाले इस्तीफा दें और लोगों के वोट का अधिकार सुरक्षित रहे।खरगे ने कहा कि नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार मिलकर वोट चोरी को अंजाम दे रहे हैं। ये लोकतंत्र के लिए खतरनाक है और संविधान पर हमला है। इसे विपक्ष बर्दाश्त नहीं करेगा।वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी मोदी सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि करीब 300 सांसद शांतिपूर्ण धरना करना चाहते हैं, लेकिन दो दिन से उन्हें रोका गया। पहले दिन उन्हें चुनाव आयोग के दफ्तर के पास रोक दिया गया और दूसरे दिन जंतर-मंतर जाने से रोका गया तथा लोगों को मारा-पीटा गया।राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आपराधिक षड्यंत्र करके देश को हाईजैक किया है, संविधान को नष्ट किया है और वोट चोरी की है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इनपर कार्रवाई होगी और इन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा, यह हमारी गारंटी है।वहीं, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने देशभर में आयोजित व्यापक प्रदर्शनों की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी यह अभियान तब तक जारी रखेगी, जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, चुनावी व्यवस्था से जुड़े मुद्दों का समाधान नहीं होता और चुनावी प्रक्रिया की अखंडता पूरी तरह बहाल नहीं हो जाती।

Related posts

तीस हजारी कोर्ट में वकीलों और पुलिस कर्मियों में झड़प: वकीलों ने पुलिस की गाड़ियों में लगाई आग, एक वकील को लगी गोली।   

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सुमित गौड बने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता।

Ajit Sinha

दो पैरों पर खड़े होकर योगा करने लगा हाथी, देखकर हैरान रह गए लोग – देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x