Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फरीदाबाद पुलिस की पैनी नजर, बैग से निकला देशी कट्टा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: न्यायिक परिसर की सुरक्षा को लेकर फरीदाबाद पुलिस की मुस्तैदी के चलते कोर्ट परिसर में घुसते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। कोर्ट परिसर की ओल्ड बिल्डिंग के मेन गेट पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक के बैग से देशी कट्टा बरामद किया। पुलिस ने आरोपित से पूछताछ के आधार पर अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले दूसरे आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार गिरफ्तार आरोपितों के नाम अभिषेक निवासी गांव लाला खेड़ली, जिला गुरुग्राम तथा वंश राठी निवासी नंगला एन्क्लेव पार्ट-1, फरीदाबाद  है। फरीदाबाद कोर्ट परिसर के मेन गेट पर पुलिस टीम न्यायिक सुरक्षा एवं चेकिंग ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान एक युवक काले रंग का बैग लेकर कोर्ट परिसर में प्रवेश करने पहुंचा। पुलिस टीम ने नियमानुसार उसकी चेकिंग की। बैग की तलाशी लेने पर उसमें से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। अवैध हथियार बरामद होते ही थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर अपराध शाखा सेक्टर 30, फरीदाबाद की टीम ने युवक को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की।उनका कहना है कि पूछताछ में सामने आया कि अभिषेक अपने भाई को लेने उसके कॉलेज गया था। इसी दौरान कॉलेज के बाहर उसकी मुलाकात वंश राठी से हुई,जिसको वह पहले से जानता था।वंश ने अभिषेक को बताया कि उसका किसी व्यक्ति के साथ झगड़ा हुआ है और उसे सबक सिखाने के लिए उसने देशी कट्टे का इंतजाम किया है। वंश ने अभिषेक को देशी कट्टा देते हुए कहा कि वह इसे अपने पास रख ले और बाद में नंगला एन्क्लेव स्थित उसके घर पर वापस दे देगा। अभिषेक ने कट्टे को बैग में रख लिया और अपने भाई के साथ कोर्ट परिसर पहुंच गया। अभिषेक जैसे ही कोर्ट परिसर के मेन गेट पर पहुंचा,पुलिस टीम ने उसके बैग की तलाशी ली। बैग से देशी कट्टा बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया। आरोपित से पूछताछ में हथियार उपलब्ध कराने वाले वंश राठी का नाम सामने आया, जिसके बाद अपराध शाखा की टीम ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।फरीदाबाद पुलिस का कहना है कि न्यायिक परिसरों की सुरक्षा को लेकर प्रवेश द्वारों पर लगातार सतर्कता और सघन चेकिंग की जा रही है। पुलिस की मुस्तैदी के कारण अवैध हथियार के साथ कोर्ट परिसर में प्रवेश करने की कोशिश को समय रहते विफल किया गया है।

Related posts

फीवा द्वारा आयोजित “ब्लड डोनेशन कैंप” में जो ब्लड डोनेट करेगा, उसे बेहतरीन क्वालिटी का हेलमेट और वाटर बोतल दिया जाएगा-आकाश गुप्ता

Ajit Sinha

पहले आओ, पहले पाओ के तहत श्रमिकों को योजनाओं का लाभ देने वाला देश में पहला राज्य बना हरियाणा: दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

फरीदाबाद :राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विधालय में 72 वाँ स्वतंत्रता दिवस, तिगांव की सबसे ज़्यादा पढ़ी लिखी बेटियों ने ध्वजारोहण किया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x