Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड मॉल रोड की सैकड़ों दुकानें कतई बंद नहीं होगी, दुकानदारों के चेहरे ख़ुशी से खिल उठे- वीडियो देखें।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड मॉल रोड, फरीदाबाद के सैकड़ों दुकानदारों के चेहरे उस समय खिल उठे,जब केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने रविवार की देर शाम को होटल और गेस्ट हाउस को छोड़ कर एक भी दुकानें बंद नहीं होगी। उन्होनें ये भरोसा डीटीपी एन्फोर्स्मेंट, फरीदाबाद यजन चौधरी से फोन पर बात करने के बाद दिया। कल रविवार शाम लगभग 7 बजे ग्रीन फील्ड मॉल रोड मार्केट एसोसिएशन के चैयरमेन आकाश गुप्ता के नेतृत्व में लगभग 300 दुकान दारों ने अपनी अपनी दुकानें बंद करके केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर से सेक्टर-28, फरीदाबाद स्थित उनके कार्यालय पर मिलने पहुंचे थे।

चैयरमेन आकाश गुप्ता ने केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर को बताया कि शुक्रवार को लगभग सभी दुकानदारों के दुकानों के बाहर नोटिस चस्पा की गई है,जिसमें सभी दुकानदारों को सिर्फ 7 दिनों का वक़्त दिया गया है। ऐसे में एक बार सैकड़ों लोगों पर रोज़ी रोटी का संकट पैदा हो जाएगा। यहां के दुकानों पर काम करने वाले हजारों लोग पलायन कर जाएंगे, पहले ही फरीदाबाद में मजदूरों एवं छोटे -छोटे स्टाफ की काफी कमी है। मुश्किल ये भी है कि दुकान मालिक के दुकानों में भरे हुए सामानों को कहां रखेंगे। ये बहुत मुश्किल भरा काम है।

गुप्ता का कहना है कि डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद यजन चौधरी ने ये जो सैकड़ों दुकानों पर नोटिस चस्पा किए है , वह लगभग ढेड़ वर्ष पूर्व में तत्कालीन डीटीपी एन्फोर्स्मेंट राहुल सिंगला द्वारा दी गई पहली नोटिस को आगे बढ़ाते हुए दूसरी नोटिस चस्पा किए है। उस दौरान भी केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने होने वाले कार्रवाई को रुकवाया था। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने सैकड़ों दुकानदारों की मौजूदगी में चैयरमेन आकाश गुप्ता को सुनने के बाद उन्होनें डीटीपी एन्फोर्स्मेंट , फरीदाबाद यजन चौधरी से फोन पर बात की, और उनसे कहा कि ग्रीन फील्ड मॉल रोड के सैकड़ों दुकानदार उनके पास आए है, होटल और गेस्ट हाउस को छोड़ कर किसी भी दुकानों पर कोई कार्रवाई न करें। और कोई दुकानें बंद नहीं होनी चाहिए। ये सुनते ही उपस्थित सैकड़ों दुकानदारों ने जोर -जोर से तालियां बजाने लगी, और कृष्ण पाल गुर्जर के जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। इस दौरान विशेष रूप से ग्रीन फील्ड मॉल रोड एसोसिएशन के चैयरमेन आकाश गुप्ता, प्रधान कंवलजीत नंदा , उमा शंकर गर्ग , राजवीर नेता जी ,अजय गोयल, संजय बंसल, रवि गुप्ता, सुरेंद्र , संजय तलवार, शालिनी और सोनिया शर्मा के साथ सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: तत्कालीन जिला नगर योजनाकार, को तुरंत प्रभाव से किया सस्पेंड, 7 फ्लैट्स धारकों को नोटिस जारी

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच -30 ने खेड़ी रोड पर गोली चला कर फॉर्चूनर सवार सचिन को घायल करने के आरोपी मनोज मंगेरिया के छोटे भाई रोहित को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नगर निगम प्रशासन ने आज 19 इकाईयों को किया सील इनपर करीब 22 लाख का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x