Athrav – Online News Portal
दिल्ली राष्ट्रीय

ब्रिक्स के दो दशक पूरे होने के उपलक्ष्य में, 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान दो स्मारक डाक टिकट जारी किए गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:ब्रिक्स के दो दशक पूरे होने के उपलक्ष्य में, आज शनिवार, 12 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान दो स्मारक डाक टिकट जारी किए गए।“ब्रिक्स: टू डिकेड्स ऑफ कोऑपरेशन, 2006–2026” / “ब्रिक्स: सहयोग के दो दशक, 2006–2026” लिखे हुए इस स्मारक डाक टिकट के माध्यम से बातचीत और सहयोग के एक महत्वपूर्ण मंच के तौर पर ब्रिक्स के विकास का उत्सव मनाया जा रहा है।

ये दोनों डाक टिकट भारत की 2026 की ब्रिक्स की अध्यक्षता की प्राथमिकताओं को भी दर्शाते हैं, जिसकी थीम है: “सुदृढ़ता, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण।”जहां पहला डाक टिकट आपसी सम्मान, समझ और एकजुटता की भावना वाले एक मंच के तौर पर ब्रिक्स के उभरने को दर्शाता है, वहीं दूसरा डाक टिकट भारत की अध्यक्षता के ‘मानवता सबसे पहले’ और ‘जन केन्द्रित’ विजन एवं लोगों को दर्शाता है।

Related posts

दिल्ली में एआई समिट के बीच राजस्थान में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लॉंच किया AI बेस्ड “भारत-VISTAAR” फेज 1

Ajit Sinha

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शिक्षक दिवस के अवसर पर गुरुओं से लिया आशीर्वाद।

Ajit Sinha

खुशखबरी: केजरीवाल सरकार की ओर से दिल्ली-एनसीआर की जनता को एक बड़ी सौगात मिली है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x