Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

जिम से निकलते ही एक प्रॉपर्टी डीलर की स्कूटी सवार बदमाशों ने गोली मार कर सनसनीखेज हत्या कर दी, जांच में जुटी पुलिस।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली के नरेला इलाके में आज गुरुवार की प्रातः लगभग 7 बजे जिम करके बाहर निकले एक प्रॉपर्टी डीलर की अज्ञात स्कूटी सवार बदमाशों ने गोली मार कर सनसनीखेज हत्या कर दी। मरने वाले प्रॉपर्टी डीलर का नाम प्रमोद कुमार है। सनसनीखेज की वारदात के बाद तुरंत मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। और संबंधित पीएस की पुलिस को सूचना दी, और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई , और अपनी जांच की कार्रवाई शुरू कर दी। जांच के बाद पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर के शव को पोस्टमार्टम के लिए संबंधित अस्पताल में भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस के आल्हा अधिकारियों ने क्राइम की कई टीमें गठित की है। पुलिस टीम आसपास में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है जिससे बदमाशों की पहचान और पकड़ा जा सकें।

Related posts

कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने निम्नलिखित पार्सन्स की उम्मीदवारी के लिए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है- लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद: इलाज के बहाने 21 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने की कोशिश करने वाला आरोपित डॉक्टर अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 14 वर्ष शादी के हो गए थे , एक भी बच्चा नहीं था, इसलिए 3 माह की बच्ची का अपहरण किया, अब वह साढ़े 5 वर्ष की हैं -अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x