Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

एक होटल के कमरे में नवविवाहित पत्नी चाकू घौंपकर सनसनीखेज हत्या कर दी,खुद भी चाकू मार कर आत्महत्या की कोशिश की।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
दिल्ली के लाहौरी गेट के एक होटल के कमरे में आज गुरुवार की सुबह एक शख्स ने अपनी नवविवाहित पत्नी चाकू घोंपकर सनसनीखेज हत्या कर दी, और खुद भी चाकू मार आत्महत्या करने की कोशिश की, घायल पति इलाज के लिए पीएस लाहौरी गेट पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस टीम ने मृतका के शव को अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में रखवा दिया है। मृत महिला के शरीर पर चाकू के कई निशान हैं ऐसा बताया गया है। उसके होश में आने का इंतजार कर रही पुलिस। इस मामले की कार्यवाही पीएस लाहौरी गेट की पुलिस कर रही है। 

पुलिस के मुताबिक “होटल प्रिंस में एक पुरुष और एक महिला के बेहोश पाए जाने के संबंध में आज सुबह लाहौरी गेट पुलिस स्टेशन में एक शिकायत प्राप्त हुई थी। लाहौरी गेट पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल ले जाया गया। यह पुष्टि की गई कि महिला को कई चाकू लगे थे और अस्पताल पहुंचने पर उसकी मौत हो गई थी, जबकि आदमी अभी भी बेहोश है। प्रारंभिक निष्कर्षों से संकेत मिलता है कि जोड़े की शादी को छह महीने हो चुके थे… प्रकाश सिंह नामक व्यक्ति कल ही राजस्थान से दिल्ली आया था और उन्होंने होटल में कमरा बुक किया था। मृतका दिल्ली के एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी, और पुरुष फलोदी, राजस्थान में चाय का दुकान चलाता है।   कथित तौर पर होटल में पारिवारिक मुद्दों को लेकर विवाद हुआ, जिसके कारण यह घटना हुई।    

Related posts

अब डीएसएसएसबी द्वारा होगी वित्तपोषित स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:एसयूवी गाड़ी ने 3 मोटरसाइकिलों और 1 स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, 1 युवक हुआ घायल, पुलिस के पास नहीं पहुंची शिकायत।

Ajit Sinha

पंचकूला के थाना रायपुररानी के हिरासत में मंदिर में चोरी के आरोप बंद आरोपित ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, न्यायिक जांच जारी है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x