Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

बंद फ्लैट्स को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 शातिर गिरफ्तार, लाखों की नकदी,जेवरात और कार बरामद

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा पुलिस को बंद घरों और सोसायटियों में चोरी करने वाले एक शातिर अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सेक्टर -113 पुलिस और एसीपी-3 की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के 5 लैपटॉप, 2 टैबलेट, 6 मोबाइल फोन, सोने-चांदी के जेवरात, 3.5 लाख रुपये नकद और फर्जी नंबर प्लेट लगी अर्टिगा कार बरामद की है।

पुलिस की गिरफ्त में खडे कैलाश उर्फ दिवाकर, इरफान उर्फ इमरान और सोनाली को थाना सेक्टर-113 पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर श्मशान घाट सेक्टर -123 के पास से गिरफ्तार किया। एडीसीपी नोएडा ने बताया, यह गिरोह पिछले डेढ़ से दो वर्षों से नोएडा और आसपास के इलाकों में सक्रिय था। इनका काम करने का तरीका बेहद शातिर था। ये लोग अर्टिगा कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर दिन के समय सोसायटियों और रिहायशी कॉलोनियों में रेकी करते थे। बंद पड़े और ताला लगे फ्लैट्स की पहचान कर ये चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।एडीसीपी नोएडा ने बताया ने बताया पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी महिला सोनाली फ्लैट्स में पहचान छुपाने के लिए कैप और मास्क पहनकर प्रवेश करती थी ताकि सुरक्षा गार्ड या कैमरों से बचा जा सके। इनके पास से 5 लैपटॉप, 6 मोबाइल, नकदी और जेवरात बरामद हुए हैं, पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि चोरी के जेवरात ये अपने किसी परिचित सुनार को बेचते थे। पुलिस उस ज्वेलर की भूमिका की भी जांच कर रही है. पकड़े गए आरोपियों में से एक का पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिस पर मथुरा समेत अन्य जनपदों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Related posts

थर्मल पावर प्लांट में कार्यरत एक्सईएन, अकाउंट क्लर्क तथा निजी व्यक्ति पर रिश्वत के आरोप में किया मुकदमा दर्ज

Ajit Sinha

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, लडकी के पिता ने बेटी के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी

Ajit Sinha

कपिल सांगवान उर्फ़ नंदू ज्योति उर्फ़ बाबा गैंग का कुख्यात अपराधी व शार्प शूटर दीपक तेहलान उर्फ़ मनोज उर्फ़ विक्की गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x