Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद : रात को सोते समय चाचा ने भतीजे पर चाकू से किया जानलेवा हमला, हमलावर चाचा को पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: प्रेमनगर सेक्टर-4 क्षेत्र में एक युवक पर उसके चाचा द्वारा लाठी व चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस चौकी सेक्टर-8, फरीदाबाद की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित चाचा ध्यान सिंह निवासी प्रेमनगर, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि वरुण निवासी प्रेमनगर, फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28/29 अगस्त की रात उसका चाचा ध्यान सिंह किसी काम को लेकर उसके पास आया था। उसके द्वारा मना करने पर आरोपी ने उसके साथ लाठी से मारपीट की।

इसके बाद वह छत पर जाकर सो गया। देर रात आरोपी दोबारा उसके पास आया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर -8, फरीदाबाद में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।पूछताछ में सामने आया कि आरोपी और पीड़ित परिवार के बीच पहले से ही कहासुनी चल रही थी। 28/29 अगस्त की रात पीड़ित अपने चाचा की छत पर बैठा था। आरोपी ने उसे वहां से जाने के लिए कहा,जिसको लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। इसके बाद रात के समय जब पीड़ित छत पर सो रहा था, तभी आरोपी उसकी छत पर गया और उसके साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया।आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है

Related posts

हरियाणा में आज 72वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया, जाने कौन से जिले में किसने फहराया झंडा 

Ajit Sinha

सावित्री पॉलिटेक्नीक फॉर वूमेन में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जिला प्रशासन से अनुमति लेकर ही शादी समारोह का आयोजन करें,अन्यथा होगी कार्रवाई : एसडीएम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x