Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नोएडा

बस में 17 वर्षीय लड़की के साथ नोएडा में सामूहिक बलात्कार,कश्मीरी गेट, दिल्ली में छोड़, बस लेकर भागे आरोपित- पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली:एक बस में एक 17 वर्षीय लड़की के साथ बस ड्राईवर और कंडक्टर ने सामूहिक बलात्कार करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।ये सामूहिक बलात्कार नोएडा क्षेत्र में हुआ। और घंटों तक लड़की को बस में घूमाते हुए घटनास्थल से दूर दिल्ली के कश्मीरी गेट पास रिंग रोड पर छोड़ कर फरार हो गए। सनसनी खेज वारदात गत 4 अगस्त 2024 की बताई गई है। मामले में थाना कश्मीरी गेट, दिल्ली में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया। और तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बस को बरामद कर, दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 4 अगस्त 2026 की रात को दिल्ली के कश्मीरी गेट थाने में एक 17 वर्षीय लड़की ने आकर सूचना दी कि उसके साथ नोएडा में एक बस में बलात्कार हुआ है। थाना कश्मीरी गेट में पूछताछ के दौरान यह पता चला कि लड़की मैनपुरी, उत्तर प्रदेश से सेक्टर-63, नोएडा अपने एक रिश्तेदार के घर जा रही थी। वहीं परी चौक, ग्रेटर नोएडा से सेक्टर -63, नोएडा के रास्ते में उसके साथ बलात्कार हुआ । घटना के उपरांत बस ड्राइवर और कंडक्टर ने उसको घटनास्थल से दूर रिंग रोड पर कश्मीरी गेट थाना क्षेत्र में आकर बस से उतार दिया। इस मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए तथा नए आपराधिक कानूनों के अनुसार बिना जुरिस्डिक्शनल इश्यूज में गए हुए थाना कश्मीरी गेट ने तुरंत विक्टिम का मेडिकल कराया और केस दर्ज किया, साथ ही सीसीटीवी कैमरों की सहायता से कुछ ही घंटो में बस को भी ट्रेस किया और दोनों आरोपितों को भी गिरफ्तार किया । पीड़िता को चाइल्ड वेलफेयर कमिटी के समक्ष प्रस्तुत करके, उनके आदेशानुसार पीड़िता को उसके पिता के सुपुर्द किया गया । केस की विवेचना अभी जारी है ।

Related posts

पुलिस और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़, पुलिस ने जवाबी फायरिंग में दो वाहन चोरों के पैरों में मारी गोली   

Ajit Sinha

संबित पात्रा का बयान हिंदू देवी-देवताओं का अपमान, माफी मांगें पीएम मोदी- कांग्रेस

Ajit Sinha

शादी के अगले दिन दुल्हन को अगवा कर किया गैंगरेप, केस दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x