Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

मामूली कहासुनी पर ऑटो चालक पर कैंची व चाकू से कातिलाना हमला करने के मामले में तीन आरोपित पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: गत 27 अगस्त 2026 की रात्रि को एक ऑटो चालक की कैंची और चाकू से कातिलाना हमला करने के मामले में थाना खेड़ी पुल , फरीदाबाद की पुलिस टीम ने आज रविवार को एक नाबालिग आरोपित सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई कैंची को बरामद कर लिया है, गिरफ्तार आरोपितों के नाम वकील खान, मोहम्मद हाशिम निवासी भारत कॉलोनी , फरीदाबाद व एक नाबालिग बालक है। घायल ऑटो चालक का नाम कर्ण निवासी हनुमान नगर , नहरपार , फरीदाबाद है।  

पुलिस प्रवक्ता अनुसार कर्ण निवासी हनुमान नगर, नहर पार, फरीदाबाद ने थाना खेड़ी पुल में दी अपनी शिकायत में बताया कि वह गत  27 अगस्त की रात को 11:30 बजे ऑटो सहित हनुमान नगर खेडी रोड पर खड़ा था, तभी वकील नाम का व्यक्ति उसके पास आया  और कहा की मुझे वीरवती वाटिका पर छोड दो, जिसको मना करने पर वकील की उसके साथ कहासुनी हो गई फिर वह अपना ऑटो लेकर अमौलिक चौक की तरफ जाने वाली सड़क पर खड़ा हो गया। जहा वकील अपने दोस्त हासिम व अपचारी बालक के साथ मोटरसाइकिल पर आया और उस पर कैंची व चाकुओं से हमला कर दिया। जिस संबंध में थाना खेड़ी पुल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी वकील ने शिकायतकर्ता को वीरवती वाटिका पर छोड़ने के लिए कहा था परंतु उसने मना कर दिया था, जिस पर उसकी शिकायतकर्ता के साथ कहासुनी हो गई थी, जिसका बदला लेने के लिए वह अपने दोस्त हासिम व अपचारी बालक के साथ उसके पास आया और उस पर कैंची व चाकूओं से हमला कर दिया। आरोपी वकील ने कैंची से, अपचारी बालक ने चाकुओं से व हासिम ने लात घुंसो से हमला किया था। वारदात में प्रयुक्त कैंची को बरामद कर लिया गया है। हासिम व वकील को  न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। 

Related posts

क्राइम ब्रांच,सेक्टर -85 ने कपडा व्यापारी के बेटे को पांच पिस्तौल व 90 कारतूस के साथ किया गिरफ्तार, देखिए इस वीडियो में।   

Ajit Sinha

झूठी शान के लिए लड़की के परिवार वालों ने सुपारी देकर कराई पांच साल बाद दामाद की हत्या, 4 गिरफ्तार 2 फरार-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

अपराध शाखा पुलिस ने 715 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार, बरामद  हेरोइन की कीमत लगभग 75 लाख रूपए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x