अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:वडोदरा से सांसद डॉ. हेमांग जोशी, भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के नवनियुक्तराष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कल,31 अगस्त 2026 को नई दिल्ली स्थित भाजपामुख्यालय में आयोजित एक भव्य समारोह में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण करेंगे। यह समारोह भाजपा के युवामोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में डॉ. हेमांग जोशी के कार्यकाल की औपचारिकशुरुआत का प्रतीक होगा। उनका राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में दायित्व संभालना एक ऐसेयुवा नेता के उभार को दर्शाता है, जिन्होंने छात्र राजनीति और जमीनी स्तर परसंगठनात्मक कार्य से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू कर भारत की संसद तक का सफर तय कियाऔर अब उन्हें संगठन की महत्वपूर्ण राष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. हेमांग जोशी वर्ष 2024में 33 वर्ष की आयु में वडोदरा लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित होकर संसद पहुंचे,जिससे वे गुजरात के सबसे कम उम्र के मौजूदा सांसदों में शामिल हैं।

उनकी राजनीतिकयात्रा महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा में छात्र जीवन के दौरान शुरू हुई,जहां वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से सक्रिय रूप से जुड़े।इसके बाद उन्होंने संगठन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए जमीनी स्तर परनिरंतर कार्य किया और बाद में भाजयुमो गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्वसंभाला। राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से पहले वे इस पद पर कार्यरत थे। डॉ. जोशी की शैक्षणिकपृष्ठभूमि उनके विविध रुचियों तथा नेतृत्व एवं संगठनात्मक विकास के प्रति उनकीप्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने वर्ष 2015 में महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा सेफिजियोथेरेपी में स्नातक तथा वर्ष 2016 में ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट मेंपरास्नातक की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने नेतृत्व के विषय पर केंद्रित डॉक्टोरलशोध भी किया है, जिससे नेतृत्व और संगठनात्मक विकास के क्षेत्र में उनकी रुचि औरमजबूत हुई है। भाजपा मुख्यालय के एक्सटेंशनकार्यालय में आयोजित होने वाले कार्यभार ग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीयमहासचिव एवं भाजयुमो के राष्ट्रीय प्रभारी श्री सुनील बंसल, निवर्तमान राष्ट्रीयअध्यक्ष एवं बेंगलुरु दक्षिण से सांसद श्री तेजस्वी सूर्या, भाजयुमो के राष्ट्रीयपदाधिकारी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तथा देशभर से भाजयुमो के प्रदेशअध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री शामिल होंगे। इसके अलावा कई पूर्व भाजयुमो प्रदेशअध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री तथा विभिन्न राज्यों के पूर्व पदाधिकारी भी शामिलहोंगे । यह अवसर भाजयुमो के वर्तमानऔर पूर्व नेतृत्व को एक मंच पर एकत्रित करेगा, जो संगठन की निरंतरता, सामूहिकशक्ति और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धताका प्रतीक होगा। हेमांग जोशी गुजरात में उनकेसंगठनात्मक अनुभव और युवा सांसद के रूप में उनके अनुभव से भाजयुमो के राष्ट्रीयस्तर पर कामकाज और जनसंपर्क को एक नया दृष्टिकोण मिलेगा । देशभर से भाजयुमो केपदाधिकारियों, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और युवा नेताओं की उपस्थिति इस समारोह कोऔर महत्वपूर्ण बनाएगी। डॉ. हेमांग जोशी के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा केलिए यह एक नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक होगा।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

