Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

रैपिडो राइडर की आड़ में ‘स्नैचर का खेल’: 98 चोरी के मोबाइल और 300 पार्ट्स के साथ 8 गिरफ्तार


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के थाना सेक्टर-63 पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल छीनने, चोरी करने और उनके पार्ट्स निकालकर बेचने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में कुल 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से लगभग 98 मोबाइल फोन और 300 से ज्यादा स्पेयर पार्ट्स बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मिले गोपनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए  सेक्टर-63 ग्रीन बेल्ट से पहले 2 शातिर स्नैचर्स को दबोचा। पकड़े गए अभियुक्तों में कुशल, जो कि पेशे से रैपिडो ड्राइवर है, अपने साथी रूपेश उर्फ गोलू के साथ मिलकर सुनसान रास्तों पर राहगीरों से मोबाइल स्नैचिंग और लूट की वारदातों को अंजाम देता था।डीसीपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये दोनों लुटे गए मोबाइलों को महज 1500 से 2000 रुपये में आगे बेच दिया करते थे। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के मोबाइल खरीदने वाले 6 अन्य खरीदारों निजामुद्दीन, आरिफ, सोनू, छोटे, गुलफाम और हारून को भी गिरफ्तार कर लिया। यह गिरोह बेहद शातिराना तरीके से काम करता था। आरोपी इलाके में जीरा बेचने और बाल खरीदने का काम करते थे, ताकि किसी को शक न हो। लेकिन इस आड़ में वे चोरी के मोबाइल फोन खरीदकर उनके पार्ट्स अलग कर बाजार में बेचते थे। फिलहाल पुलिस ने सभी 8 अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं (BNS एवं आर्म्स एक्ट) में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन स्पेयर पार्ट्स को किन-किन दुकानों या बाजारों में खपाया जाता था।

Related posts

मंच पर मचे घमासान के बाद महेश शर्मा ने मंच छोड़ा- ये वीडियो एक बार जरूर देखें

Ajit Sinha

दिल्ली के विकासपुरी इलाके में एक खड़ी कार में मिली एक व्यक्ति की लाश, पुलिस जुटी जांच में।

Ajit Sinha

एक मकान में एक व्यक्ति को जिंदा जलाकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है -केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x