Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद मनोरंजन हरियाणा

ब्रेकिंग:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के पौत्र के कुआं पूजन समारोह में की शिरकत


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
सोनीपत:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के पौत्र के कुआं पूजन समारोह में पहुंचकर परिवार को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने नवजात शिशु को आशीर्वाद देते हुए उसके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा पूरे परिवार को इस शुभ अवसर पर बधाई दी।इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी भी उनके साथ उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री ने मोहनलाल बड़ौली एवं उनके परिजनों से आत्मीय भेंट कर पारिवारिक हर्षोल्लास में सहभागिता निभाई।कुआं पूजन समारोह में राई विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती कृष्णा गहलावत, सोनीपत के विधायक निखिल मदान, खरखौदा के विधायक पवन खरखौदा, गन्नौर के विधायक देवेंद्र कादियान, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, गोहाना भाजपा जिला अध्यक्ष विजेंद्र मलिक सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों ने मोहनलाल बड़ौली एवं उनके परिवार को शुभकामनाएं देते हुए नवजात शिशु के स्वस्थ, समृद्ध एवं सफल जीवन की मंगलकामना की। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुए इस आयोजन में आत्मीयता एवं पारिवारिक सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।

Related posts

फरीदाबाद:छात्रों को ग्रीष्मकालीन छुट्टियां के बाद नवनिर्मित भवन में बैठने का मिलेगा तोहफा।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 5 आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं

Ajit Sinha

हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आश्वासन के बाद हड़ताल की समाप्त

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x