
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
मॉल में पत्नी की दुकान की बिजली काटने पर पति बन गया हिमाचल प्रदेश का फर्जी एसपी ,और थाना सेक्टर-29, गुरुग्राम के एसएचओ को सरकारी मोबाइल नंबर पर फोन पत्नी की दुकान में बिजली जोड़ वाने के लिया। फोन आने के बाद जब पुलिस टीम मॉल में दुकान पर पहुंची, तो हिमाचल प्रदेश का एसपी बनकर थाना सेक्टर -29, गुरुग्राम को फोन करने वाला कोई और नहीं , बल्कि मॉल में दुकान चलाने वाली महिला मालिक का पति है जिसका असली नाम करण कुमार सकूजा (उम्र-30 वर्ष) निवासी नेब सराय, दक्षिणी दिल्ली है। इस मामले में थाना सेक्टर -29 , गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर, पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 25 जुलाई .2026 , शनिवार को प्रबंधक थाना डीएलएफ सेक्टर-29, गुरुग्राम के सरकारी मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया,जिसने स्वयं को हिमाचल प्रदेश पुलिस का एसपी चंदन सिंह बताते हुए कहा कि मेगा मॉल स्थित एक शोरूम की बिजली तत्काल चालू करवाई जाए। फोन करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बताते हुए कार्रवाई के लिए दबाव बनाया तथा डीजीपी स्तर का हवाला भी दिया। मामले में संदेह होने पर थाना प्रबंधक द्वारा तत्काल पुलिस टीम को मौके पर भेजकर जांच करवाई गई। जांच में पता चला कि फोन करने वाला व्यक्ति हिमाचल प्रदेश पुलिस का अधिकारी नहीं, बल्कि करण कुमार सकूजा है, जिसने अपनी पत्नी की दुकान की बिजली कटने के संबंध में स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर फोन किया था। सरकारी अधिकारी के नाम व पद का गलत उपयोग करने पर आरोपित के विरुद्ध पुलिस थाना डीएलएफ सेक्टर-29,गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया। उनका कहना है कि थाना डीएलएफ सेक्टर-29,गुरुग्राम कितनी टीम ने कार्यवाही करते हुए आरोपित को दिनांक 25.07. 2026 को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित का नाम करण कुमार सकूजा (उम्र-30 वर्ष) निवासी नेब सराय, दक्षिणी दिल्ली है।उनका कहना है कि पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपित की पत्नी की मॉल में दुकान है जिसकी लाइट मॉल प्रबंधन ने काट दी थी जिसको चालू करवाने के लिए आरोपित ने उपरोक्त मुकदमा की वारदात को अंजाम दिया।
मुकदमा का अनुसंधान जारी है।

