Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

प्लॉट ट्रांसफर के नाम पर 4 हजार रुपये रिश्वत लेते सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां कार्यालय का इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB) की करनाल इकाई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सहायक रजिस्ट्रारसहकारी समितियां, करनाल कार्यालय में तैनात इंस्पेक्टर कश्मीरी लाल को 4,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
क्या था मामला-
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि उसने लगभग 15 माह पूर्व द करन डेयरी कोऑपरेटिव हाउस बिल्डिंग लिमिटेड, करनाल में स्थित एक प्लॉट ओम प्रकाश से खरीदा था। उक्त प्लॉट का उसके नाम पर स्थानांतरण (ट्रांसफर) करने के एवज में सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, करनाल कार्यालय में तैनात इंस्पेक्टर कश्मीरी लाल ने उससे 5,000 रुपये रिश्वत की मांग की। बाद में आरोपित 4,000 रुपये लेने पर राजी हो गया। शिकायत का सत्यापन करने के बाद राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया। ट्रैप के दौरान आरोपी इंस्पेक्टर कश्मीरी लाल को शिकायतकर्ता से 4,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए कार्यालय परिसर में ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।इस संबंध में आरोपित के विरुद्ध राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो थाना, करनाल में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत एफआईआर संख्या 16 दिनांक 23 जुलाई 2026 दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले की आगामी जांच जारी है।

Related posts

कपिल सांगवान के प्रमुख सदस्य उर्फ़ नंदू गैंग, के शार्प शूटर सोमबीर उर्फ़ सोनू उर्फ़ फ़िल्मी नए पिस्टल के साथ पकड़ा गया।

Ajit Sinha

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को में भरा जोश

Ajit Sinha

आतंकी हमले में शामिल होने का खौफ व डर दिखा, “डिजिटल अरेस्ट” करके भारत से 100 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x