Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 का संशोधित कार्यक्रम जारी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद जिला एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) 24 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन, गणना प्रपत्रों का संग्रह तथा आवश्यक दस्तावेजों का संकलन करेंगे। इसके साथ ही मतदान केंद्रों के युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्थापन की प्रक्रिया भी 24 जुलाई तक पूरी की जाएगी।उन्होंने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 31 जुलाई 2026 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा। इसके उपरांत 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। वहीं प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 31 जुलाई से 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण करते हुए 3 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 31 जुलाई 2026 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा। इसके उपरांत 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। वहीं प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 31 जुलाई से 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण करते हुए 3 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी मतदाता का सत्यापन कार्य अभी शेष है अथवा बीएलओ द्वारा आवश्यक जानकारी या दस्तावेज मांगे गए हैं, तो वे पूर्ण सहयोग करें ताकि मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य समयबद्ध एवं त्रुटिरहित ढंग से पूरा किया जा सके।

Related posts

एडवाइजरी:वीवीआईपी मूवमेंट के चलते 27 और 28 अक्टूबर को फरीदाबाद मे भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा वर्जित

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर केएलजे सोसाइटी सेक्टर- 77 के निवासियों से मिलने पहुंचे।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में पूरी तरह से निर्मित नए परिवहन वाहनों का पंजी करण डीलरों के माध्यम से करवाने का लिया निर्णय

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x