
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम को जारी रखते हुए गुरुग्राम में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हल्का पटवारी राजेश मल्हान को ₹15,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में ब्यूरो के गुरुग्राम थाने में आरोपित के विरुद्ध एफआईआर संख्या 23, दिनांक 06.07.2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को दी गई शिकायत में बताया कि उसका दोस्त अपनी पत्नी के नाम गांव शेरपुर स्थित भूमि की इंतकाल (Mutation) राजस्व रिकार्ड में दर्ज करवाना चाहते थे। इसके लिए संबंधित हल्का पटवारी राजेश मल्हान ने कार्य करने के एवज में ₹45,000 की अवैध रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता के अनुरोध पर आरोपित ने रिश्वत की राशि घटाकर ₹20,000 कर दी तथा उसमें से ₹5,000 बतौर पहली किस्त पहले ही ले लिए। इसके बाद आरोपित ने शेष ₹15,000 देने के लिए शिकायतकर्ता को बुलाया|राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो,गुरुग्राम की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया। ट्रैप के दौरान आरोपित राजेश मल्हान को शिकायतकर्ता से ₹15,000 की शेष रिश्वत राशि स्वीकार करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

