Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:तेज रफ़्तार एक्सयूवी कार ने आज खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे की तरफ से मारी जोरदार टक्कर, कार हुई बुरी तरह से क्षतिग्रस्त,


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:गुरुग्राम -फरीदाबाद रोड पर एक तेज रफ़्तार एक्सयूवी कार ने खड़ी एक ट्रेक्टर -ट्रॉली में पीछे की तरफ से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक्सयूवी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कार चला रहे अनमोल महाजन, निवासी शास्त्री कॉलोनी, दिल्ली को मामूली खरोच आई हैं। साफ शब्दों में कहे तो इसकी जान बाल -बाल बच गई। टक्कर के बाद रोड एकदम से जाम हो गई। इस हादसे की खबर मिलते ही मांगर पुलिस चौकी इंचार्ज सुनील कुमार अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए, कार के अंदर फंसे हुए शख्स को बाहर निकला,और उसे मेडिकल जांच के लिए हॉस्पिटल भिजवाया , जांच में अनमोल महाजन शराब पीकर कार चलाने बारे का पता चला है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तुरंत क्रेन को बुलाकर बीच सड़क से क्षतिग्रस्त कार को हटवाकर जाम को खुलवाया।

इस मामले में पुलिस अपनी जांच में आगे की कार्रवाई कर रही है। बताया गया है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी करके कई मजदूर लोग सड़क पर सड़क रिपेयरिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान गुरुग्राम की तरफ से तेज रफ़्तार में आ रही एक्सयूवी कार ने खड़ी ट्रैक्टर -ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी, पर इस हादसे में किसी भी मजदूर को कोई चोट नहीं आई है।

Related posts

फरीदाबाद: चोर समझकर एक नौजवान लड़के की पीट -पीट कर सनसनीखेज हत्या के मामले में दो सुरक्षा गार्डों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

सीएम मनोहर लाल का आमजनों 24 घंटे बिजली देने का दावा गलत, ग्रेटर फरीदाबाद में रोज 8-9 घंटे कट रही बिजली,थाने में शिकायत। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद में बनने वाला पहला अत्याधुनिक बस टर्मिनल सितंबर में बनकर होगा तैयार-मुख्य सचिव संजीव कौशल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x