Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ पंचकूला हरियाणा

हरियाणा एसीबी का एक और सफल ट्रैप ऑपरेशन: पटवारी व उसके सहयोगी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे धर दबोचा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला/हिसार हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम को जारी रखते हुए एक और सफल ट्रैप ऑपरेशन को अंजाम दिया है। ब्यूरो की भिवानी टीम ने हांसी के विशाल पटवारी तथा उसके सहयोगी पवन , निजी व्यक्ति को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में आरोपियों के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 एवं 7ए में पुलिस थाना एसवी एंड एसीबी, हिसार में मामला दर्ज किया गया है|
*क्या था मामला-*
शिकायतकर्ता ने एसीबी को शिकायत दी थी कि उसके प्लॉट के इंतकाल की प्रक्रिया पूर्ण करने के बदले विशाल, पटवारी द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है|शिकायत के सत्यापन उपरांत एसीबी की भिवानी यूनिट द्वारा योजनाबद्ध ढंग से ट्रैप लगाया गया। ट्रैप के दौरान आरोपी पटवारी विशाल के कहने पर पवन नामक निजी व्यक्ति ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि प्राप्त की। जैसे ही रिश्वत की रकम का लेन-देन हुआ, एसीबी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को रंगे हाथ काबू कर लिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई एसवी एंड एसीबी यूनिट भिवानी के नेतृत्व में की गई।

Related posts

सब इंस्पेक्टर सुनील तथा एएसआई कमल सिंह को 50 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए।

Ajit Sinha

पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने आयोजित दीक्षांत परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर की शिरकत, परेड की सलामी ली

Ajit Sinha

असली नोटों के बीच में नकली नोटों को डालकर आमजनों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश,4 अरेस्ट,18 लाख के नकली नोट बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x