
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने गत 1 जून को नरेला दिल्ली से तीन आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जिसकी पहचान हर्ष खत्री व गौरव निवासी गौतम कॉलोनी, नरेला दिल्ली व रिषभ निवासी कृष्णा कॉलोनी नरेला दिल्ली के रूप में हुई है। हर्ष को 3 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है वहीं अन्य दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।पुलिस प्रवक्ता अनुसार, सेक्टर-2, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मेट्रोमोनियल ऐप (संगम डॉट कॉम) पर उसने अपनी प्रोफाइल बनाई थी। उसकी एक लड़की से बातचीत शुरू हुई, बाद में फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से भी बातचीत जारी रही। लड़की ने खुद को एक गेमिंग कंपनी तथा Accenture IT कंपनी में कार्यरत बताया। शिकायतकर्ता ने परिवार से मिलने की बात कही तो कथित महिला ने बहाना बनाकर टाल दिया। फिर एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से पैसे कमाने का झांसा दिया गया। महिला ने एक लिंक साझा कर शिकायतकर्ता को कंपनी में निवेश करने के लिए प्रेरित किया। जिस पर शिकायतकर्ता विभिन्न खातों में पैसे ट्रांसफर करता रहा। जब उसने अपने पैसे निकालने चाहे, तो 2 लाख रुपये की मांग की गई, जिसका भी उसने भुगतान कर दिया। इस प्रकार कुल 45,00,000/- रुपये की ठगी कर ली गई। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।जांच में सामने आया कि तीनों आरोपित नरेला क्षेत्र के ही रहने वाले है और एक दुसरे को काफी समय से जानते है। ऋषभ खाताधारक है। गौरव ने ऋषभ का बैंक खाता लेकर अपने साथी हर्ष को दिया था, जिस खाता में ठगी के 1,85,000/-रुपये आये थे
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

