Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

उम्र 23 वर्ष, संगीन मुकदमें 17 ,अपराध शाखा, पालम विहार, गुरुग्राम के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली, पकड़ा गया कुख्यात अपराधी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
अपहरण कअरके फिरौती मांगने की वारदात में वांछित व 5000 रुपए के इनामी नितिन उर्फ़ छोटा उम्र 23 वर्ष निवासी मारौत , जिला झज्जर , हरियाणा और अपराध शाखा , पालम विहार , गुरुग्राम की टीम के बीच आज तड़के सुबह लगभग 3 बजे हुई मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली अपराधी नितिन उर्फ़ छोटा के पैर में लगी,और वह नीचे गिर गया, और पुलिस टीम ने उसे तुरंत दबोच लिया जिसको इलाज के लिए जिले के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। ये मुठभेड़ पटौदी रोड, सेक्टर-93 गुरुग्राम में हुआ। गिरफ्तार कुख्यात अपराधी नितिन उर्फ़ छोटा पर कुल 17 आपराधिक मुकदमें दर्ज है। इस मामले थाना सेक्टर -10 गुरुग्राम में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मुठभेड़ में कुल 7 राउंड फायरिंग हुई, जिनमें अपराधी नितिन की तरफ से 4 राउंड और पुलिस की तरफ से 3 राउंड फायरिंग की गई। इसके कब्जे से एक बाइक और 1 पिस्टल बरामद की गई है।

Related posts

कुख्यात अपराधी विजय सिंह उर्फ ​​विजय पहलवान उर्फ ​​विक्रम सिंह पकड़ा गया। इस पर दो लाख रूपए का इनाम घोषित था।

Ajit Sinha

हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज पांच बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नशीले पदार्थ बेचकर अर्जित की गई अवैध संपत्ति की जाएगी कुर्क– फरीदाबाद पुलिस

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x