Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

होटल में चल रहा था ‘कैसीनो’, पुलिस की रेड में 20 हाईप्रोफाइल जुआरी दबोचे, लाखों की नगदी और गाड़ियां बरामद।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के एक होटल के बंद कमरे में चल रहे बड़े जुआ रैकेट का नोएडा पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. थाना सेक्टर-49 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस की सूचना पर छापेमारी करते हुए सनराइज होटल के पास से ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगा रहे 20 सटोरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से लाखों की नगदी, लग्जरी गाड़ियां और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।नोएडा पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि सेक्टर-51 स्थित सनराइज होटल के पास जुए का एक बड़ा अड्डा चलाया जा रहा है। जैसे ही पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी, तो वहां हड़कंप मच गया। मौके से पुलिस ने पुष्कर पोरवाल, अजमेरी खान, अमित, सचिन गुप्ता और मनोज कुमार समेत कुल 20 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने मौके से 1,62,250 रुपये कैश बरामद किया है। जुए में इस्तेमाल हो रहे 160 ताश के पत्ते मिले हैं। आरोपितों की 7 दोपहिया वाहन और 1 कार को पुलिस ने जब्त किया है। सट्टेबाजी और संपर्क के लिए इस्तेमाल हो रहे 22 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने इन जुआरियों से कड़ाई से पूछताछ की, तो इन्होंने अपने काम करने के तरीके का खुलासा किया। आरोपितों ने बताया कि वे सभी अपनी-अपनी गाड़ियों से इस होटल में इकट्ठा होते थे। पुलिस और कानून की नजरों से बचने के लिए ये लोग होटल में बाकायदा एक कमरा किराए पर लेते थे और फिर बंद कमरे के भीतर आपसी सहमति से हार-जीत की मोटी बाजी लगाकर जुआ और सट्टे का खेल खेलते थे।पुलिस ने सभी 20 आरोपितों के खिलाफ जुआ अधिनियम और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस अब होटल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच कर रही है कि आखिर इतने बड़े पैमाने पर होटल के भीतर यह अवैध धंधा कैसे फल-फूल रहा था।

Related posts

तेज रफ्तार का कहर, जीजस मैरी और रामाज्ञा स्कूल की बसें टकराईं,एक दर्जन बच्चे घायल।  

Ajit Sinha

पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर एक्ट में वांटेड 25 हजार का इनामी बदमाश अभिषेक गोली लगने घायल।

Ajit Sinha

पत्नी की सिर में पत्थर मार कर हत्या करने वाले पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चरित्र पर शक करता था। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x