Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

हरियाणा सरकार ने बिजली निगमों में तकनीकी निदेशकों की नियुक्तियां की।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:हरियाणा सरकार की आयुक्त एवं सचिव (ऊर्जा) अशिमा बराड़, आईएएस ने राज्य के ऊर्जा विभाग के निगमों यूएचबीवीएन, डीएचबीवीएन और एचवीपीएन में तकनीकी निदेशकों की नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं।आज जारी किए गए आदेश में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम और हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में 5 तकनीकी निदेशकों की नियुक्तियां की गई हैं।जारी आदेशों के अनुसार, डीएचबीवीएन कैडर के मुख्य अभियंता रणदीप सिंह को यूएचबीवीएन के बोर्ड में तकनीकी निदेशक (पूर्णकालिक) नियुक्त किया गया है। वहीं, डीएचबीवीएन कैडर के मुख्य अभियंता विनोद कुमार अग्रवाल को डीएचबीवीएन के बोर्ड में तकनीकी निदेशक बनाया गया है।इसके अतिरिक्त, एचवीपीएन कैडर के मुख्य अभियंता राजीव कुमार को एचवीपीएन के बोर्ड में तकनीकी निदेशक नियुक्त किया गया है। डीएचबीवीएन कैडर के मुख्य अभियंता रजनीश गर्ग को भी एचवीपीएन के बोर्ड में तकनीकी निदेशक (पूर्णकालिक) के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।यूएचबीवीएन कैडर के मुख्य अभियंता मुकेश चौहान को डीएचबीवीएन के बोर्ड में तकनीकी निदेशक नियुक्त किया गया है।ऊर्जा विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। इन अधिकारियों का कार्यकाल एक वर्ष अथवा अधिवार्षिकी आयु तक, जो भी बाद में हो, तक प्रभावी रहेगा।

Related posts

रिश्वत लेने के मामले में पटवारी प्रदीप कुमार गिरफ्तार, एसीबी गुरुग्राम की कार्रवाई।

Ajit Sinha

विदेशी दूतावास के प्रोटोकॉल एडवाइजर के मकान में पुलिस का छापा, अवैध रूप से कैसिनो खिला और विदेशी शराब परोस, 5 अरेस्ट। 

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: खेल रत्न व अर्जुन अवार्डी डा. दीपा मलिक को हरियाणा रीयल अस्टेट अथाॅरिटी में जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x